Begin typing your search above and press return to search.

ISRO Reusable Launch Vehicle Pushpak: इसरो की बड़ी कामयाबी, रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल 'पुष्पक' का सफल परीक्षण, जानिए क्या होगा इससे फायदा

ISRO Reusable Launch Vehicle Pushpak: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज (22 मार्च) अपने रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल 'पुष्पक' की टेस्ट फ्लाइट लॉन्च की।

ISRO  Reusable Launch Vehicle Pushpak: इसरो की बड़ी कामयाबी, रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल पुष्पक का सफल परीक्षण, जानिए क्या होगा इससे फायदा
X
By Ragib Asim

ISRO Reusable Launch Vehicle Pushpak: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज (22 मार्च) अपने रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल 'पुष्पक' की टेस्ट फ्लाइट लॉन्च की। इस टेस्ट फ्लाइट को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने आज सुबह 07:00 बजे कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (ATR) से लॉन्च किया गया। वर्तमान प्रयोग पुष्पक की तीसरी उड़ान है और यह अधिक जटिल परिस्थितियों में इसकी रोबोटिक लैंडिंग क्षमता के टेस्ट का हिस्सा है। आज की टेस्ट फ्लाइट उम्मीद के अनुसार सफल रही है।

ISRO प्रमुख ने क्या कहा?

ISRO के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा, "पुष्पक लॉन्च व्हीकल अंतरिक्ष तक पहुंच को सबसे किफायती बनाने का भारत का साहसिक प्रयास है।" सोमनाथ ने बताया है कि रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल की मदद से कक्षा में उपग्रहों में ईंधन भरने का काम किया जा सकता है। यह अंतरिक्ष मलबे को कम करने की दिशा में भी काफी मददगार होगा। इसके अलावा इससे भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के खर्च में भी कमी आएगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story