Begin typing your search above and press return to search.

Israeli Gaza Attack: इजराइली हमले में महिला की मौत के बाद डिलीवरी, डॉक्टरों ने बच्ची को गर्भ से जिंदा निकाला, बच्ची के पिता-बहन भी मारे गए

Israeli Gaza Attack: गाजा के राफा शहर में इजरायली हमले के कारण एक गर्भवती महिला, उसके पति और बेटी की मौत हो गई। हालांकि, डॉक्टरों ने महिला के गर्भ से बच्ची को बचा लिया। महिला की मृत्यु के बाद, बच्ची को सकुशल निकाला गया है।

Israeli Gaza Attack: इजराइली हमले में महिला की मौत के बाद डिलीवरी, डॉक्टरों ने बच्ची को गर्भ से जिंदा निकाला, बच्ची के पिता-बहन भी मारे गए
X

फाइल फोटो 

By Ragib Asim

Israeli Gaza Attack: गाजा के राफा शहर में इजरायली हमले के कारण एक गर्भवती महिला, उसके पति और बेटी की मौत हो गई। हालांकि, डॉक्टरों ने महिला के गर्भ से बच्ची को बचा लिया। महिला की मृत्यु के बाद, बच्ची को सकुशल निकाला गया है। बच्ची का वजन 1.4 किलोग्राम है। उसका जन्म आपातकालीन स्थिति में हुआ है और उसकी हालत स्थिर है।

महिला की मृत्यु के बाद, डॉक्टर मोहम्मद सलमा ने बताया कि उनका नाम सबरीन-अल-सकानी था और वह 30 सप्ताह की गर्भवती थीं। उनकी बच्ची को राफा अस्पताल में एक अन्य शिशु के साथ इनक्यूबेटर में रखा गया है। उसकी छाती पर "शहीद सबरीन अल-सकानी का बच्चा" नामक टेप लगा है। बच्ची को 3 से 4 सप्ताह तक अस्पताल में रखा जाएगा और उसके बाद इसे किसी रिश्तेदार को सौंप दिया जाएगा।

महिला की सर्जरी करने वाली डॉक्टर मोहम्मद सलमा ने बताया कि मृतक महिला का नाम सबरीन-अल-सकानी था और वह 30 सप्ताह की गर्भवती थीं। बच्ची को राफा अस्पताल में एक अन्य शिशु के साथ इनक्यूबेटर में रखा गया है। बच्ची की छाती पर "शहीद सबरीन अल-सकानी का बच्चा" नाम का टेप लगा है। डॉक्टर सलमा ने बताया कि बच्ची को 3 से 4 सप्ताह तक अस्पताल में रखा जाएगा। उसके बाद इसे किसी रिश्तेदार को सौंप देंगे।

बीती रात हुए हमले में मारे गए 13 बच्चे

बीती रात गाजा में हुए इजरायली हमले में कुल 19 लोग मारे गए, जिनमें एक ही परिवार के 13 बच्चे शामिल हैं। यह हमला 2 घरों पर हुआ था। राफा पर हुए हमलों के बारे में इजरायली सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि गाजा में सैन्य परिसरों, लॉन्च चौकियों और सशस्त्र लोगों सहित विभिन्न हमास ठिकानों पर हमला किया गया था। बता दें कि गाजा के 20 लाख से अधिक लोग इजरायली हमलों से बचने को राफा में जमा हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story