Israel Consulate Firing: तुर्की तक पहुंची जंग की आंच? इस्तांबुल में इजरायली दूतावास के पास बड़ा हमला, 3 हमलावर ढेर!

Israel Consulate Firing: ईरान- अमेरिका इस्राइल के जंग के बीच तुर्की (Turkey) के इस्तांबुल शहर में इजरायली कौंसुलेट के पास फायरिंग की घटना सामने आई है। इस अचानक हुए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तुर्की प्रशासन और पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए हालात पर काबू पा लिया है। राहत की बात यह है कि सुरक्षा कारणों के चलते फिलहाल इस्तांबुल स्थित कौंसुलेट में इजरायल का कोई राजनयिक तैनात नहीं है।
तुर्की पुलिस के जवाबी एक्शन में 3 हमलावर ढेर
सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि तुर्की पुलिस के जवान हमलावरों के खिलाफ तुरंत जवाबी एक्शन (Retaliation) ले रहे हैं। भारी फायरिंग की आवाजें सुनकर स्थानीय लोग घबराकर अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागते नजर आ रहे हैं। लोकल मीडिया चैनल NTV की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में तीन बंदूकधारी शामिल थे और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वे तीनों मारे गए हैं। वक्त रहते पुलिस के एक्टिव होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
दूतावास में तैनात नहीं है कोई इजरायली राजनयिक
अक्टूबर 2023 में हमास के हमले के बाद से ही इजरायल और हमास के बीच लगातार युद्ध जारी है। इसके साथ ही ईरान के साथ भी इजरायल का तनाव चरम पर है। इसी संवेदनशीलता को देखते हुए तुर्की प्रशासन ने इस्तांबुल और अंकारा स्थित इजरायली दूतावासों के बाहर भारी सिक्योरिटी फोर्स (Security Force) तैनात की है। सुरक्षा कारणों से ही 2023 के बाद से तुर्की में कोई भी इजरायली राजनयिक मौजूद नहीं है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमलावरों का मुख्य टारगेट इजरायली कौंसुलेट ही था या नहीं। फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
क्या तुर्की तक फैल रही है मिडिल ईस्ट की जंग?
सुरक्षा एक्सपर्ट्स इस घटना को मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के विस्तार के रूप में देख रहे हैं। वर्तमान में ईरान और उसके समर्थित गुटों द्वारा इजरायल सहित सऊदी अरब, बहरीन और यूएई (UAE) जैसे देशों को लगातार टारगेट किया जा रहा है। ऐसे तनावपूर्ण माहौल में इस्तांबुल जैसे शहर में इजरायली कौंसुलेट के पास भारी फायरिंग होना सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ा अलर्ट है।
Tags
-
Home
-
Menu
