Begin typing your search above and press return to search.

Iran Release 5 Indians: ईरान में बड़ी कूटनीतिक सफलता, 5 भारतीय नाविक रिहा, 11 क्रू मेंबर अभी भी कैद में

Iran Release 5 Indians: ईरान ने इजरायल से जुड़े जहाज पर सवार 5 भारतीय नाविकों को छोड़ दिया है। यह भारत की एक बड़ी कूटनीतिक सफलता मानी जा रही है। ईरान में भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि की।

Iran Release 5 Indians: ईरान में बड़ी कूटनीतिक सफलता, 5 भारतीय नाविक रिहा, 11 क्रू मेंबर अभी भी कैद में
X
By Ragib Asim

Iran Release 5 Indians: ईरान ने इजरायल से जुड़े जहाज पर सवार 5 भारतीय नाविकों को छोड़ दिया है। यह भारत की एक बड़ी कूटनीतिक सफलता मानी जा रही है। ईरान में भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि राजधानी तेहरान से सभी नाविक भारत रवाना हो चुके हैं। रिहाई के बाद भारतीय दूतावास ने ईरानी अधिकारियों की सराहना की है। बता दें कि इजरायल संबंधी MSC एरीज मालवाहक जहाज को ईरान ने अपने कब्जे में कर लिया था।

जहाज पर सवार थे 17 भारतीय नाविक

इजरायल से जुड़े मालवाहक जहाज को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नेवी ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास 13 अप्रैल को जब्त किया था। इस जहाज में 17 भारतीय नाविक सवार थे। जहाज को आखिरी बार 12 अप्रैल को दुबई के तट से दूर होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर देखा गया था। भारतीयो की रिहाई पर भारतीय दूतावास ने एक्स पर कहा, 'MSC एरीज़ पर सवार 5 भारतीय नाविकों को रिहा कर दिया गया। हम ईरानी अधिकारियों की सराहना करते हैं।'

17 नाविकों में 1 महिला नाविक को पहले ही किया गया था रिहा

MSC एरीज जहाज में 17 भारतीय नाविकों में शामिल महिला नाविक एन टेसा जोसेफ को पहले ही रिहा कर दिया गया था। वह 18 अप्रैल को भारत लौट आई थीं। केरल के त्रिशूर की रहने वाली जोसेफ के लौटने पर भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि 17 भारतीय नाविकों में 1 लौट आया है और अन्य सुरक्षित हैं। अनुबंध संबंधी कार्य पूरे होने पर अन्य को भी रिहा कर दिया जाएगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story