Begin typing your search above and press return to search.

Anil Singh Iran jail: ईरान ने भारतीय मर्चेंट नेवी अफसर को क्यों जेल भेजा? पत्नी और बेटे ने PM मोदी से की ये भावुक अपील, जानिए किस मामले में हुई गिरफ़्तारी?

Anil Singh Iran jail: प्रतापगढ़ (UP) के रहने वाले मर्चेंट नेवी के सीनियर ऑफिसर अनिल सिंह इस वक्त ईरान की जेल में बंद हैं। उन पर कच्चा तेल तस्करी का आरोप लगाया गया है।

Anil Singh Iran jail: ईरान ने भारतीय मर्चेंट नेवी अफसर को क्यों जेल भेजा? पत्नी और बेटे ने PM मोदी से की ये भावुक अपील, जानिए किस मामले में हुई गिरफ़्तारी?
X

Photo : सोशल मीडिया

By Ragib Asim

Anil Singh Iran jail: प्रतापगढ़ (UP) के रहने वाले मर्चेंट नेवी के सीनियर ऑफिसर अनिल सिंह इस वक्त ईरान की जेल में बंद हैं। उन पर कच्चा तेल तस्करी का आरोप लगा है। अब उनकी पत्नी गायत्री सिंह और बेटे ऋतुराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय से उन्हें सुरक्षित भारत लाने की अपील की है।

क्या है मामला ?

ईरान ने एक विदेशी जहाज को जब्त कर 10 भारतीय क्रू मेंबर को जेल भेज दिया जिनमें UP के अनिल सिंह भी शामिल हैं। दरअसल 8 दिसंबर 2025 को दुबई से निकला शिप MT Valiant Roar ईरान की समुद्री सीमा में चेकिंग के दौरान रोक लिया गया।

इस जहाज का पीछा ईरान की Revolutionary Guard (IRGC) कर रही थी। कुछ देर बाद जहाज को अपने कब्जे में लेकर ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट ले जाया गया। इस शिप पर कुल 18 चालक दाल लोग सवार थे जिनमें 16 भारतीय, 1 श्रीलंकाई, 1 बांग्लादेशी नागरिक शामिल थे।

अनिल सिंह के बेटे ऋतुराज ने मीडिया को बताया कि सभी क्रू मेंबर्स को एक महीने से ज्यादा समय तक उसी जहाज पर रोककर रखा गया। इसके बाद 6 जनवरी 2026 को ईरानी अधिकारियों ने 10 भारतीय क्रू सदस्यों को जेल भेज दिया।

डीजल तस्करी का आरोप, परिवार ने बताया झूठा

ईरान का आरोप है कि जहाज में डीजल की तस्करी की जा रही थी। लेकिन परिवार का दावा कुछ और है। ऋतुराज ने मीडिया को बताया उस वक्त जहाज में केमिकल भरा हुआ था, न डीजल था और न ही कच्चा तेल। कोई स्मगलिंग नहीं हो रही थी। परिवार साजिश का आरोप लगाया।

8 जनवरी को हुई आखिरी बात

ऋतुराज ने बताया कि पिता से 8 जनवरी 2026 को आखिरी बार सिर्फ दो मिनट बात हो पाई। फोन पर सिर्फ इतना कहा गया कि हमें जेल भेज दिया गया है, परिवार सरकार पर दबाव बनाए। इसके बाद से कोई सीधी बातचीत नहीं हो सकी है।

पत्नी-बेटे ने की सरकार से अपील

शुक्रवार को अनिल सिंह की पत्नी गायत्री सिंह और बेटे ऋतुराज ने प्रतापगढ़ के डीएम शिव सहाय अवस्थी से मुलाकात कर मदद मांगी। साथ ही विदेश मंत्रालय को ऑनलाइन पत्र भी भेजा है। गायत्री सिंह ने मीडिया को बताया मेरे पति और बाकी लोगों को बिना पुख्ता सबूत जेल में रखा गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से हाथ जोड़कर अपील की है कि उनके पति को सुरक्षित भारत लाया जाए।

क्या भारत सरकार इस मामले में डिप्लोमैटिक लेवल पर दखल देगी? और क्या ईरान की जेल में बंद भारतीयों की जल्द रिहाई संभव हो पाएगी? फिलहाल पूरा परिवार उम्मीद लगाए बैठा है कि सरकार उनकी आवाज जरूर सुनेगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story