Begin typing your search above and press return to search.

IPS Vivek Sahay: आईपीएस विवेक सहाय बनाए गए पश्चिम बंगाल के नए DGP, आदेश जारी

IPS Vivek Sahay:

IPS Vivek Sahay: आईपीएस विवेक सहाय बनाए गए पश्चिम बंगाल के नए DGP, आदेश जारी
X
By Neha Yadav

IPS Vivek Sahay: आज सोमवार को चुनाव आयोग ने बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार को उनके पद से हटा दिया है। राजीव कुमार को हटाते ही कुछ देर बाद ही IPS विवेक सहाय (IPS Vivek Sahay) को पश्चिम बंगाल का अगला DGP नियुक्त किया गया है।

बता दें कि विवेक सहाय 1988 बैच के आईपीएस अफसर हैं और बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले हैं। चुनाव आयोग ने राज्य से 3 अधिकारियों के नाम मांगे थे। इसमें विवेक सहाय को डीजीपी बनाए जाने की पुष्टि हुई है। चुनाव से पहले इस फेरबदल को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेक सहाय राज्य पुलिस के महानिदेशक और कमांडेंट जनरल (होमगार्ड) के प्रभारी थे। DGP के लिए जिन अधिकारियों के नाम सामने आ रहे थे, उनमें विवेक सहाय का नाम नहीं था लेकिन आखिर में उनके नाम पर मुहर लग गई।


-


Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story