Begin typing your search above and press return to search.

Free IPL 2025 streaming: 17 मई से वापसी कर रहा IPL 2025! इन 3 Jio प्लान्स से देखें हर मैच बिलकुल फ्री

Free IPL 2025 streaming: भारत-पाकिस्तान सीमा विवाद के चलते IPL 2025 को 9 मई को रोक दिया गया था। हालांकि, अब यह टूर्नामेंट 17 मई से दोबारा शुरू होने जा रहा है और इसका फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा।

Free IPL 2025 streaming: 17 मई से वापसी कर रहा IPL 2025! इन 3 Jio प्लान्स से देखें हर मैच बिलकुल फ्री
X
By Ragib Asim

Free IPL 2025 streaming: भारत-पाकिस्तान सीमा विवाद के चलते IPL 2025 को 9 मई को रोक दिया गया था। हालांकि, अब यह टूर्नामेंट 17 मई से दोबारा शुरू होने जा रहा है और इसका फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा। बचे हुए 17 मैच भारत के 6 शहरों (दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ, बेंगलुरु और अहमदाबाद) में खेले जाएंगे। ऐसे में अगर आप घर बैठे जियोहॉटस्टार पर IPL फ्री में देखना चाहते हैं, तो रिलायंस जियो के खास रिचार्ज प्लांस मददगार हैं।

100 और 195 रुपये में हॉटस्टार एक्सेस

रिलायंस जियो 2 सस्ते प्लान पेश कर रही है, जिनसे आप फ्री में जियोहॉटस्टार पर मैच देख सकते हैं। पहला प्लान 100 रुपये का ऐड-ऑन है, जिसमें 5GB डाटा और 90 दिन का जियोहॉटस्टार एक्सेस मिलता है, लेकिन इसमें कॉल या SMS नहीं हैं। दूसरा प्लान 195 रुपये का है, जो खासतौर पर IPL दर्शकों के लिए है। इसमें 15GB डाटा और 90 दिन का फ्री जियोहॉटस्टार एक्सेस है। इनसे आप बिना ब्रेक के मैच स्ट्रीम कर सकते हैं।

949 रुपये में अनलिमिटेड

अगर आप एक ऐसा प्लान चाहते हैं, जिसमें डाटा, कॉल, SMS और स्ट्रीमिंग सब कुछ मिले, तो 949 रुपये वाला जियो प्लान सबसे बेहतर है। इसमें रोज 2GB 4G डाटा, अनलिमिटेड 5G एक्सेस, अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। इसकी वैधता 84 दिन की है। इसके साथ ही, इसमें मुफ्त जियोहॉटस्टार और जियो क्लाउड स्टोरेज की सुविधा भी मिलती है। यह प्लान उन लोगों के लिए है, जो मोबाइल से काम और मनोरंजन दोनों करना चाहते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story