Begin typing your search above and press return to search.

Infosys Bengaluru MMS Scandal: इंफोसिस बेंगलुरु में बड़ा MMS स्कैंडल, टॉयलेट में महिलाओं का MMS बनाता पकड़ा गया कर्मचारी, फोन में मिले 30 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप्स

Infosys Bengaluru Scandal: इंफोसिस के बेंगलुरु ऑफिस में एक सीनियर कंसल्टेंट ने महिलाओं के टॉयलेट में अश्लील वीडियो बनाए। महिला सहकर्मी ने रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Infosys Bengaluru MMS Scandal: इंफोसिस बेंगलुरु में बड़ा MMS स्कैंडल, टॉयलेट में महिलाओं का MMS बनाता पकड़ा गया कर्मचारी, फोन में मिले 30 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप्स
X
By Ragib Asim

Infosys Bengaluru Scandal: भारत की टॉप IT कंपनियों में से एक इंफोसिस इस वक्त सुर्खियों में है लेकिन इस बार वजह गर्व की नहीं, शर्म की है। बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्थित इंफोसिस ऑफिस में एक सीनियर कंसल्टेंट कर्मचारी को महिलाओं के टॉयलेट में गुप्त रूप से वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। घटना सामने आने के बाद कंपनी और पुलिस दोनों हरकत में आ गए हैं।

30 जून, सोमवार को सुबह करीब 11 बजे, इंफोसिस के IQE विंग, बिल्डिंग 38 में एक महिला कर्मचारी टॉयलेट गई। तभी उसने दरवाजे की दरार में किसी की हलचल देखी। जब उसने गौर किया, तो सामने खड़ा था स्वप्निल नागेश माली, 28 वर्षीय कर्मचारी, जो हेलिक्स यूनिट में सीनियर एसोसिएट कंसल्टेंट के रूप में काम करता था। महिला की चीख सुनकर अन्य कर्मचारी दौड़े चले आए। आरोपी ने वहीं माफी मांगनी शुरू कर दी, लेकिन अब बहुत देर हो चुकी थी।

HR ने की फोन जांच, सामने आई शर्मनाक हकीकत

घटना की जानकारी इंफोसिस HR डिपार्टमेंट तक पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए माली का मोबाइल जब्त किया गया। जांच में सामने आया कि उसके फोन में महिलाओं के टॉयलेट से रिकॉर्ड किए गए 30 से अधिक वीडियो मौजूद हैं। ये वीडियो शायद ऑफिस परिसर के अलग-अलग दिनों में रिकॉर्ड किए गए थे।

महिला कर्मचारी और उनके पति ने की पुलिस में शिकायत

घटना का पता चलते ही महिला कर्मचारी ने अपने पति को जानकारी दी। उन्होंने तुरंत इंफोसिस प्रशासन और इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया।

अब क्या होगी कानूनी कार्रवाई?

बेंगलुरु पुलिस ने माली पर IPC की धाराओं और Information Technology Act के तहत केस दर्ज किया है। यदि दोष सिद्ध होता है तो उसे 3-5 साल की जेल और भारी जुर्माना भुगतना पड़ सकता है।

इंफोसिस का बयान?

इंफोसिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन आंतरिक सूत्रों के अनुसार, आरोपी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और कंपनी मामले की पूरी जांच कर रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story