Begin typing your search above and press return to search.

Indore News Hindi: भाजपा विधायक के पोते ने इंदौर में किया आत्महत्या, सुसाइड नोट पढ़ कर हैरान पुलिस के उड़े होश

Indore News Hindi: इंदौर में पढ़ाई कर रहे एक भाजपा विधायक के पोते ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है।

Indore News Hindi: भाजपा विधायक के पोते ने इंदौर में किया आत्महत्या, सुसाइड नोट पढ़ कर हैरान पुलिस के उड़े होश
X
By Ragib Asim

Indore News Hindi: इंदौर में पढ़ाई कर रहे एक भाजपा विधायक के पोते ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से संबंधित लग रहा है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

गांधीनगर पुलिस ने बताया कि खिलचीपुर के रहने वाले 19 वर्षीय विजय, पिता बापूलाल दांगी, की जहर खाने से मौत हो गई है। विजय इंदौर के गांधीनगर में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। उसके दादा, हजारीलाल दांगी, खिलचीपुर के भाजपा विधायक हैं। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें विजय ने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है और उसकी मौत के लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है। उसने यह भी लिखा है कि कमरे में उसकी फ्रेंड का सामान है, जिसे कोई हाथ न लगाए। पुलिस का कहना है कि विजय ने 'लव बर्ड' नामक सामान के ऊपर एक चिट्ठी लगाई है, जिससे पुलिस मान रही है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है।

पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू कर दी है। विजय अपने कमरे में अकेला रहता था। पुलिस ने उसके कमरे को सील कर दिया है। आत्महत्या करने वाला युवक विधायक परिवार से जुड़ा होने के कारण खिलचीपुर के कई लोग इंदौर आ गए हैं। जिला अस्पताल में विजय के शव का पोस्टमार्टम हुआ।

सूत्रों के अनुसार, विजय के कमरे के पास दो युवतियां भी पेइंग गेस्ट के रूप में रहती थीं। विजय के पिता बिल्डरशिप का काम करते हैं और उनके गांव में पुश्तैनी खेती भी है। विजय का एक बड़ा भाई भी है, जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story