Begin typing your search above and press return to search.

IndiGo Refund Update : आज रात तक रिफंड जारी, 95% उड़ानें बहाल; सरकार का कड़ा रुख : CEO को कारण बताओ नोटिस

IndiGo Refund Update : पिछले कुछ दिनों से देश के हवाई यात्रियों को परेशान कर रहा इंडिगो एयरलाइन संकट अब थमने की ओर बढ़ रहा है। एयरलाइन ने फंसे हुए यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि आज रविवार रात 8 बजे तक कैंसिल हुई उड़ानों का रिफंड यात्रियों के खाते में भेज दिया जाएगा।

IndiGo Refund Update : आज रात तक रिफंड जारी, 95% उड़ानें बहाल; सरकार का कड़ा रुख : CEO को कारण बताओ नोटिस
X

IndiGo Refund Update : आज रात तक रिफंड जारी, 95% उड़ानें बहाल; सरकार का कड़ा रुख : CEO को कारण बताओ नोटिस

By Uma Verma

IndiGo Refund Update : नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से देश के हवाई यात्रियों को परेशान कर रहा इंडिगो एयरलाइन संकट अब थमने की ओर बढ़ रहा है। एयरलाइन ने फंसे हुए यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि आज रविवार रात 8 बजे तक कैंसिल हुई उड़ानों का रिफंड यात्रियों के खाते में भेज दिया जाएगा। कंपनी ने दावा किया है कि उसके 95% रूटों पर कनेक्टिविटी बहाल कर दी गई है और शनिवार को 1500 से अधिक उड़ानें अपने गंतव्य तक पहुंचीं।

IndiGo Refund Update : सरकार की सख्ती: CEO को नोटिस और किराया फिक्स मामले की गंभीरता को देखते हुए, सरकार ने इंडिगो पर कड़ा रुख अपनाया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।

इससे भी महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सरकार ने देश के हवाई यात्रियों की सुरक्षा और मनमानी रोकने के लिए एक अस्थायी 'किराया कैप' लगा दी है। अब दूरी के आधार पर अधिकतम हवाई किराया तय कर दिया गया है अब 500 किमी तक : 7,500, 500 – 1000 किमी तक : 12,000, 1000 – 1500 किमी तक : 15,000

1500 किमी से ऊपर : अधिकतम 18,000

सरकार ने इस संकट के दौरान यात्रियों से अत्यधिक किराया वसूलने की संभावित मनमानी को रोकने के लिए मोर्चा संभाल लिया है।

रिफंड की गारंटी

इंडिगो ने स्वीकार किया कि इस संकट से यात्रियों का भरोसा टूटा है और इसे वापस जीतने में काफी वक्त लगेगा। एयरलाइन ने यात्रियों से माफी मांगते हुए एक और बड़ा ऐलान किया है। 5 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच की गई बुकिंग पर कंपनी बिना किसी सवाल के पूरा पैसा वापस करेगी। यह घोषणा सीधे तौर पर उन सभी यात्रियों को राहत देगी जिनकी यात्रा की योजनाएं इन 10 दिनों में प्रभावित हुईं। कंपनी का दावा है कि वह अपने 138 में से 135 गंतव्यों पर सफलतापूर्वक उड़ानें संचालित कर रही है।

DGCA ने वापस लिया वीकली रेस्ट

एयरलाइन संकट के पीछे की मुख्य वजह पायलटों और क्रू स्टाफ की कमी बताई जा रही थी, जो DGCA के नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नियमों के कारण उत्पन्न हुई थी। इन नियमों के तहत क्रू को अनिवार्य साप्ताहिक आराम देना आवश्यक था।

केंद्र सरकार ने इस संकट को देखते हुए DGCA ने एयरलाइंस को 10 फरवरी 2026 तक वीकली रेस्ट के बदले कोई अन्य छुट्टी न देने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। इंडिगो का तर्क था कि इस नियम के दूसरे चरण के कारण उनके पायलटों की उपलब्धता अचानक कम हो गई थी, जिससे उनका पूरा ऑपरेशन प्रभावित हुआ। इस अस्थायी राहत से कंपनी को कर्मचारियों की कमी को दुरुस्त करने का समय मिल जाएगा।

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story