Holi Special Train 2026: कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 150+ स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, देखें अपने रूट की पूरी लिस्ट

होली का त्योहार नजदीक आते ही घर पहुंचने की होड़ शुरू हो चुकी है। हर साल की तरह इस बार भी त्योहार से पहले ट्रेनों में भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। देशभर में 186 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिनमें 94 होली स्पेशल और 92 अन्य अतिरिक्त सेवाएं शामिल हैं।
इन ट्रेनों का संचालन खास तौर पर उन रूट्स पर किया जा रहा है, जहां त्योहार के समय सबसे ज्यादा दबाव रहता है. जैसे मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, दिल्ली से यूपी और बिहार की ओर।
किन रूट्स पर सबसे ज्यादा फोकस?
रेलवे ने मुंबई–नागपुर, सावंतवाड़ी रोड, वाराणसी, गोरखपुर, समस्तीपुर, दानापुर, अहमदाबाद–पटना, पुणे–दानापुर और दादर–नई दिल्ली जैसे हाई-डिमांड रूट्स पर अतिरिक्त सेवाएं शुरू की हैं। साथ ही हज़रत निज़ामुद्दीन–दानापुर और एलटीटी–बनारस सेक्शन पर भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
पुणे–दानापुर रूट पर सबसे ज्यादा ट्रेनें
इस रूट पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल सेवाएं शुरू की गई हैं:
- 01481 पुणे–दानापुर स्पेशल: 23 फरवरी से 6 मार्च, सोमवार और शुक्रवार। पुणे से शाम 7:55 बजे प्रस्थान, सुबह 8:00 बजे दानापुर आगमन।
- 01482 दानापुर–पुणे: 25 फरवरी से 8 मार्च, बुधवार और रविवार।
- 01449 पुणे–दानापुर: 21 फरवरी से 8 मार्च तक रोजाना।
- 01450 दानापुर–पुणे: 23 फरवरी से 10 मार्च तक रोजाना।
इन ट्रेनों का ठहराव DDU, बक्सर और आरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर होगा।
अहमदाबाद–बिहार के बीच स्पेशल ट्रेनें
- 09447 अहमदाबाद–पटना: हर बुधवार
- 09448 पटना–अहमदाबाद: हर शुक्रवार
- 09465 अहमदाबाद–दरभंगा: हर शुक्रवार
- 09466 दरभंगा–अहमदाबाद: हर सोमवार
सभी ट्रेनें अपने नियमित समय और स्टॉपेज के साथ संचालित होंगी।
एलटीटी–बनारस बाई-वीकली स्पेशल
01073/01074 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–बनारस के बीच बाई-वीकली सेवा:
- 25-26 फरवरी और 4-5 मार्च को प्रस्थान
- वापसी सेवा 27-28 फरवरी और 6-7 मार्च को
पनवेल–अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस
11031/11032 पनवेल–अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस
- पनवेल से हर सोमवार (23 फरवरी से)
- अलीपुरद्वार से हर गुरुवार (26 फरवरी से)
यह ट्रेन कल्याण, नाशिक रोड, भुसावल, इटारसी, प्रयागराज, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर, कटिहार और न्यू जलपाईगुड़ी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
दादर–नई दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल
- 04001 दादर–नई दिल्ली: 27 फरवरी और 6 मार्च
- 04002 नई दिल्ली–दादर: 25 फरवरी और 4 मार्च
इसके अलावा वेस्टर्न रेलवे ने 9 जोड़ी अतिरिक्त विशेष ट्रेनों का संचालन बढ़ाया है।
टिकट बुकिंग और सुविधा
यात्री PRS काउंटरों और IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। कम दूरी की यात्रा के लिए UTS और अनारक्षित टिकट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।
-
Home
-
Menu
