Begin typing your search above and press return to search.

Indian Railways: अब ट्रेन से सफर हो गया महंगा, 26 दिसंबर से लागू होने वाला है नया नियम, जानिए किन यात्रियों पर पड़ेगा असर, किसे मिलेगी राहत?

Indian Railways: Indian Railways ने 26 दिसंबर से लंबी दूरी की ट्रेन यात्राओं के किराए में मामूली बढ़ोतरी की। लोकल ट्रेन और सीजन टिकट पर कोई असर नहीं। जानिए पूरा नियम।

Indian Railways: अब ट्रेन से सफर हो गया महंगा, 26 दिसंबर से लागू होने वाला है नया नियम, जानिए किन यात्रियों पर पड़ेगा असर, किसे मिलेगी राहत?
X
By Ragib Asim

Indian Railways fare hike: अगर आप अक्सर ट्रेन से लंबी दूरी का सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। इंडियन रेलवे ने 26 दिसंबर से पैसेंजर किराया स्ट्रक्चर में बदलाव करने का फैसला किया है। नए नियम के तहत कुछ लंबी दूरी और हायर क्लास की यात्राओं में बढ़ोतरी की गई है। हालांकि रेलवे ने साफ किया है कि यह बढ़ोतरी सीमित है और आम यात्रियों पर इसका असर बेहद कम पड़ेगा।

लोकल ट्रेन और सीजन टिकट पर कोई असर नहीं
रेलवे के अनुसार लोकल ट्रेन, सबअर्बन सेवाएं और मंथली सीजन टिकट के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा ऑर्डिनरी क्लास में 215 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी बढ़े हुए किराए का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। यानी रोजाना सफर करने वाले यात्रियों और कम दूरी के यात्रियों को राहत दी गई है।
215 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर लागू होगा नया नियम
रेलवे ने बताया है कि 215 किलोमीटर से ज्यादा दूरी की ऑर्डिनरी क्लास यात्रा पर किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है। वहीं, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी कोच और सभी एसी श्रेणियों में किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ेगा। रेलवे का कहना है कि यह बढ़ोतरी बेहद मामूली है और यात्रियों की जेब पर ज्यादा असर नहीं डालेगी। उदाहरण के तौर पर नॉन-एसी कोच में 500 किलोमीटर की यात्रा पर सिर्फ 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
रेलवे को ₹600 करोड़ की अतिरिक्त आय की उम्मीद
इस किराया संशोधन से रेलवे को चालू वित्त वर्ष में करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने का अनुमान है। बीते कुछ वर्षों में रेलवे नेटवर्क का विस्तार हुआ है और परिचालन का दायरा भी बढ़ा है, जिससे खर्च में लगातार इजाफा हुआ है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए रेलवे ने कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई है।
ऑपरेशनल खर्च में बड़ा इजाफा
रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक कर्मचारियों पर होने वाला खर्च बढ़कर करीब 1.15 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि पेंशन पर सालाना खर्च लगभग 60 हजार करोड़ रुपये हो गया है। वर्ष 2024–25 में रेलवे का कुल ऑपरेशनल खर्च 2.63 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जिसे संतुलित करने के लिए आय बढ़ाना जरूरी माना जा रहा है।
माल ढुलाई बढ़ाने पर रेलवे का फोकस
यात्री किराए में सीमित बढ़ोतरी के साथ-साथ रेलवे माल ढुलाई यानी कार्गो पर भी ज्यादा जोर दे रहा है। रेलवे का कहना है कि ऑपरेशनल सुधारों और बेहतर योजना के चलते नेटवर्क की सुरक्षा और कार्यक्षमता में सुधार हुआ है। भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माल ढुलाई करने वाला रेलवे नेटवर्क बन चुका है। हालिया त्योहारी सीजन में 12 हजार से ज्यादा ट्रेनों का सफल संचालन भी रेलवे की बेहतर कार्यप्रणाली को दर्शाता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story