Begin typing your search above and press return to search.

Indian Government Issued Notice Wikipedia: सरकार ने विकीपीडिया को क्यों जारी किया नोटिस, पक्षपात-गलत जानकारी से जुड़े आरोप क्या? जानें मामला

Indian Government Issued Notice Wikipedia: भारत सरकार ने हाल ही में विकिपीडिया को प्लेटफार्म पर गलत जानकारी और पक्षपात से संबंधित कई शिकायतों के कारण नोटिस जारी किया है।

Indian Government Issued Notice Wikipedia: सरकार ने विकीपीडिया को क्यों जारी किया नोटिस, पक्षपात-गलत जानकारी से जुड़े आरोप क्या? जानें मामला
X
By Ragib Asim

Indian Government Issued Notice Wikipedia: भारत सरकार ने हाल ही में विकिपीडिया को प्लेटफार्म पर गलत जानकारी और पक्षपात से संबंधित कई शिकायतों के कारण नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में विशेष रूप से बताया गया है कि विकिपीडिया के कंटेंट पर एडिटर्स के छोटे समूह का नियंत्रण होने से इसके निष्पक्षता (नेचुरैलिटी) पर संभावित असर पड़ सकता है।

सूत्रों के अनुसार, सरकार ने यह भी सवाल किया है कि विकिपीडिया को "मध्यस्थ" (Intermediary) के बजाय "पब्लिशर" (Publisher) के रूप में क्यों नहीं माना जाना चाहिए। इससे पहले विकिपीडिया पर इस तरह का कोई सवाल नहीं उठा था, और इसे लंबे समय से फ्री ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया के रूप में देखा गया है। हालांकि, इस मामले पर अभी तक न तो सरकार और न ही विकिपीडिया ने आधिकारिक बयान जारी किया है।

दिल्ली हाई कोर्ट से फटकार

हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने भी विकिपीडिया को लेकर सख्त रुख अपनाया था। कोर्ट ने विकिपीडिया पर मौजूद गलत जानकारी और अपमानजनक कंटेंट पर नाराजगी जताई थी और इसे “फ्री इनसाइक्लोपीडिया” होने के दावे पर सवाल उठाया था। कोर्ट का मानना है कि विकिपीडिया एक मध्यस्थ की तरह काम करने के बजाय एक पब्लिशर की भूमिका निभाता है और अनुरोध किए जाने पर जानकारी प्रदान करनी चाहिए।

एलन मस्क का आरोप

टेस्ला और एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क ने भी सार्वजनिक रूप से विकिपीडिया पर आरोप लगाया है कि यह प्लेटफार्म वामपंथी विचारधाराओं का समर्थन करता है। मस्क ने लोगों से विकिपीडिया को डोनेशन न देने की अपील करते हुए इसे वामपंथी एक्टिविस्टों द्वारा नियंत्रित बताया।

सरकार की ओर से संभावित कार्रवाई

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विकिपीडिया और भारत सरकार के बीच इस मुद्दे पर क्या स्थिति बनती है। सरकार का यह नोटिस विकिपीडिया के संचालन में परिवर्तन की ओर संकेत हो सकता है, जो इसकी जानकारी की सटीकता और निष्पक्षता पर ध्यान देने के लिए प्रेरित कर सकता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story