Begin typing your search above and press return to search.

Pahalgam Attack Updates: भारत का पाकिस्तान पर एक और स्ट्राइक, पड़ोसी देश से आयात पर पूरी तरह लगाई रोक

Pahalgam Attack Updates: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से सभी तरह के आयात पर रोक लगा दी है। भारत ने पाकिस्तान से सभी तरह के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है।

Pahalgam Attack Updates: भारत का पाकिस्तान पर एक और स्ट्राइक, पड़ोसी देश से आयात पर पूरी तरह लगाई रोक
X
By Ragib Asim

Pahalgam Attack Updates: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से सभी तरह के आयात पर रोक लगा दी है। भारत ने पाकिस्तान से सभी तरह के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। इस संबंध में जारी अधिसूचना में कहा गया है, "अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान से आने वाले या निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या पारगमन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।"

विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने इस अधिसूचना में स्पष्ट किया कि यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लिया गया है। इसे विदेश व्यापार नीति (FTP) में जोड़ा गया नया खंड 'पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध' के अंतर्गत दर्शाया गया है। यह प्रतिबंध विदेश व्यापार नीति- 2023 में नए प्रावधान के रूप में जोड़ा गया है। आदेश में कहा गया है कि प्रतिबंध में कोई छूट केवल भारत सरकार की विशेष स्वीकृति के बाद ही दी जाएगी।

भारत ने एक और बड़े कदम में पाकिस्तानी जहाजों के भारतीय बंदरगाहों में प्रवेश पर रोक लगा दी है। पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों के भारतीय बंदरगाहों और भारतीय झंडे वाले जहाजों के पाकिस्तानी बंदरगाहों पर जाने पर रोक लगाई है। आदेश में कहा गया है, "इसका उद्देश्य राष्ट्रीय हितों की पूर्ति के लिए सर्वोत्तम तरीके से भारतीय व्यापारिक नौवहन के विकास को बढ़ावा देना और उसका कुशल रखरखाव सुनिश्चित करना है।"

भारत पाकिस्तान से मुख्य तौर पर फार्मा उत्पाद, फल और तिलहन जैसे सामान आयात करता हैं। हालांकि, ये बेहद कम तादाद में होता है। 2019 के पुलवामा हमले के बाद से इसमें काफी गिरावट आई थी, जब भारत ने पाकिस्तानी उत्पादों पर 200 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया था। उसके बाद से आयात लगभग बंद ही हो गया था। रिपोर्ट के अनुसार, 2024-25 में भारत के कुल आयात में पाकिस्तान का हिस्सा 0.0001 प्रतिशत से भी कम था।

हालिया सालों में बिगड़ते संबंधों के कारण भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार में भारी कमी आई है। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, अप्रैल 2024 और जनवरी 2025 के बीच भारत ने पाकिस्तान से सिर्फ 3.55 करोड़ रुपये का सामान आयात किया है। ये पिछले साल इसी अवधि में आयात किए गए 24.18 करोड़ से काफी कम है। इसी अवधि में पाकिस्तान को भारत का निर्यात भी 9,000 करोड़ रुपये से घटकर 3,700 करोड़ रुपये हो गया है।

पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने, नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के रक्षा सलाहकारों को देश छोड़ने और इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में अपने कर्मचारियों की संख्या घटाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी वीजा रद्द करने और वाघा सीमा को बंद कर दिया गया है। भारत ने कई पाकिस्तानी शख्सियतों के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी प्रतिबंध लगाया है।

22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में 4 आतंकवादियों ने गोलीबारी की। यह हमला उस समय हुआ जब पर्यटक खच्चर की सवारी का आनंद ले रहे थे। इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई। इस हमले से पूरा देश स्तब्ध है तथा भारत और विदेशों में इसकी कड़ी निंदा की है। यह देश में पिछले 2 दशकों में हुए सबसे घातक नागरिक हमलों में से एक है। सुरक्षा बल आतंकियों की तलाश में जुटे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story