Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam: 24 सितंबर को ओडिशा-छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी, पश्चिम बंगाल में तबाही मचाएगी बारिश, जानिए आपके शहर का मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को देशभर के मौसम का ताजा अपडेट जारी किया। अब मानसून विदाई की ओर है, लेकिन जाने से पहले कई राज्यों में अपना कहर बरपा रहा है।

Aaj Ka Mausam: 24 सितंबर को ओडिशा-छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी, पश्चिम बंगाल में तबाही मचाएगी बारिश, जानिए आपके शहर का मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को देशभर के मौसम का ताजा अपडेट जारी किया। अब मानसून विदाई की ओर है, लेकिन जाने से पहले कई राज्यों में अपना कहर बरपा रहा है। बुधवार, 24 सितंबर को देश के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अनुमान है, वहीं कुछ राज्यों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करने वाली है।

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, मानसून ने देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को अलविदा कह दिया है। इसमें दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और गुजरात शामिल हैं। यहां बुधवार को बारिश से राहत मिलेगी, लेकिन गर्मी और उमस लोगों के लिए बनी रहेगी।
इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी मौसम सामान्य रहने की संभावना है और यहां किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
पश्चिम बंगाल में तबाही
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पिछले 24 घंटे में 251.4 मिमी बारिश हुई है, जो 1986 के बाद सबसे ज्यादा है। भारी बारिश के कारण बिजली का करंट लगने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई।
लगातार बारिश से हवाई, रेल और सड़क परिवहन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां तक कि राज्य सरकार को दुर्गा पूजा की छुट्टियां दो दिन पहले ही घोषित करनी पड़ीं। IMD के अनुसार, बुधवार को भी पश्चिम बंगाल के तटीय हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि राज्य के हिमालयी क्षेत्रों में कोई चेतावनी नहीं दी गई है।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
पश्चिम बंगाल (तटीय क्षेत्र) – येलो अलर्ट
ओडिशा और छत्तीसगढ़ – बहुत भारी बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट
बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र का विदर्भ क्षेत्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश – भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट
पूर्वोत्तर भारत (असम, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और त्रिपुरा) – भारी बारिश का अनुमान, येलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार को बारिश की संभावना नहीं है। यहां मानसून की विदाई हो चुकी है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि उमस और हल्की गर्मी लोगों को परेशान करेगी।
मानसून जाते-जाते भी देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचा रहा है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के लोगों को खासतौर पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी भारत के लोगों को बारिश से राहत तो मिलेगी लेकिन उमस और गर्मी की समस्या बनी रहेगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story