Begin typing your search above and press return to search.

NPG Explainer: नवंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड या रहेगा मौसम सामान्य? IMD ने जारी की ताज़ा रिपोर्ट

IMD के अनुसार नवंबर 2025 में देश के ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहेगा, पर रात का तापमान थोड़ा ज्यादा। जानिए, कब आएगी असली सर्दी और कैसा रहेगा नवंबर का मौसम।

NPG Explainer: नवंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड या रहेगा मौसम सामान्य? IMD ने जारी की ताज़ा रिपोर्ट
X
By Ragib Asim

IMD report 2025 November weather India: IMD के अनुसार नवंबर 2025 में देश के ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहेगा, पर रात का तापमान थोड़ा ज्यादा। जानिए, कब आएगी असली सर्दी और कैसा रहेगा नवंबर का मौसम।

1. नवंबर में तापमान का ट्रेंड क्या रहेगा

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नवंबर के लिए जो ताज़ा रिपोर्ट जारी की है, उसके मुताबिक इस बार देश के ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहेगा। यानी कई राज्यों में सुबह और शाम की ठंडक जल्दी बढ़ेगी। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि हर जगह कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
IMD का कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहेगा। इसका सीधा अर्थ है कि नवंबर में ठंड का असर तो दिखेगा, लेकिन कड़ाके वाली सर्दी अभी देर से आएगी।
2. कहां होगी ज्यादा ठंड, कहां रहेगा मौसम सामान्य
IMD महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य और पश्चिमी राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। हिमालयी क्षेत्र, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रह सकता है। उत्तर भारत के मैदानों में सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में तापमान सामान्य रहेगा।
3. बारिश और मौसम का पैटर्न
IMD ने अनुमान जताया है कि नवंबर में देश के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। केवल उत्तर-पश्चिम और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में कम वर्षा की संभावना है। इससे पहले अक्टूबर में भारत में 49% अधिक बारिश दर्ज की गई थी, यानी मानसून के बाद भी नमी और ठंडक का असर बना रहेगा।
4. ला नीना का असर
IMD प्रमुख ने बताया कि ला नीना की कमजोर स्थिति अभी भी मध्य और पूर्वी भूमध्यरेखीय (Equator) प्रशांत महासागर में बनी हुई है। ला नीना का असर दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक रहने का अनुमान है। यह स्थिति अक्सर भारत में ठंडी सर्दियों और अनियमित वर्षा से जुड़ी होती है।
5. कब आएगी असली सर्दी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार कड़ाके की ठंड दिसंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है। नवंबर में तापमान गिरना शुरू होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान ज्यादा नीचे नहीं जाएगा। यानी इस नवंबर में हल्की ठंड और कभी-कभी ठंडी हवाओं वाला मौसम रहेगा, पर ठिठुरन अभी नहीं।
6. आम लोगों के लिए सन्देश
दिन में तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहेगा, तो सुबह-शाम हल्की सर्दी महसूस होगी। बुजुर्गों और बच्चों को मौसम बदलने पर विशेष ध्यान देना होगा। किसान समुदाय के लिए यह संकेत है कि रबी फसलों की बुवाई का मौसम अनुकूल रहेगा, क्योंकि मिट्टी में नमी बनी रहेगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story