Begin typing your search above and press return to search.

Sukhoi Jet Crash: महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा, भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

Sukhoi Jet Crash: मंगलवार को महाराष्ट्र के नासिक में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नासिक रेंज के विशेष महानिरीक्षक डी आर कराले ने बताया कि हादसे में पायलट और सह-पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए।

Sukhoi Jet Crash: महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा, भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त
X
By Ragib Asim

Sukhoi Jet Crash: मंगलवार को महाराष्ट्र के नासिक में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नासिक रेंज के विशेष महानिरीक्षक डी आर कराले ने बताया कि हादसे में पायलट और सह-पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए। विमान शिरसगांव गांव के पास एक खेत में क्रैश हुआ।

पायलट सुरक्षित, मामूली चोटें

विमान के पायलट विंग कमांडर बोकिल और सह-पायलट बिस्वास ने सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाबी पाई। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पायलटों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें एचएएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई थी, जिसे बुझा दिया गया है। विमान के टुकड़े 500 मीटर के दायरे में फैले हुए हैं। भारतीय वायुसेना, एचएएल सुरक्षा और एचएएल तकनीकी इकाई की टीमों ने घटनास्थल का दौरा किया।

सुखोई एसयू-30 एमकेआई की विशेषताएं

सुखोई एसयू-30 एमकेआई भारतीय वायुसेना का सबसे ताकतवर एयरक्राफ्ट माना जाता है। भारतीय वायुसेना के पास 272 सक्रिय सुखोई एसयू-30 एमकेआई हैं। इस एयरक्राफ्ट में दो इंजन और दो पायलटों के बैठने की जगह होती है। कुछ एयरक्राफ्ट को सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस को लॉन्च करने के लिए भी अपग्रेड किया गया है।

यह विमान 3,000 किलोमीटर तक हमला कर सकता है, जबकि इसकी क्रूज रेंज 3,200 किलोमीटर और कॉम्बेट रेडियस 1,500 किलोमीटर है। वजन में भारी होने के बावजूद, यह लड़ाकू विमान अपनी तेज गति के लिए जाना जाता है और आकाश में 2,100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भर सकता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story