बिल्ली के लिए MBBS डॉक्टर ने किया सुसाइड! माता-पिता ने पालने से किया इंकार, तो खत्म कर ली जिंदगी
Hyderabad Suicide News: हैरान कर देने वाला मामला तेलंगाना के हैदराबाद से सामने आया है. यहाँ परिवार द्वारा बिल्ली पालने से इनकार करने पर एमबीबीएस ने आत्महत्या कर ली.

इमेज- AI
Hyderabad Suicide News: 21 मार्च 2026, अगर घर में कोई जानवर पाला हो तो उससे अटैचमेंट हो जाता है. उसे कुछ हो जाये तो मन नहीं लगता है. इसे पैट लवर से ज्यादा अच्छा कौन समझ सकता है. ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला तेलंगाना के हैदराबाद से सामने आया है. यहाँ परिवार द्वारा बिल्ली पालने से इनकार करने पर एमबीबीएस ने आत्महत्या कर ली.
एमबीबीएस डॉक्टर ने की आत्महत्या
मामला हैदराबाद के अलवाल इलाके का है. अलवाल इलाके में रहने वाली एमबीबीएस डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली. डॉक्टर ने फांसी लगाकर अपनी जान देदी. युवती की उसके घर में फांसी के फंसे में लटकी हुई मिली है.
क्या थी सुसाइड की वजह
जानकारी के मुताबिक़, मृतका की पहचान 23 साल वर्षीय युवती के रूप में हुई है. वह मृतका युवती ने एमबीबीएस की पढाई की थी. एमबीबीएस की पढ़ाई के बाद वो आगे की पढ़ाई कर रही थी. कुछ दिन पहले ही डॉक्टर ने एक बिल्ली पाली थी. लेकिन वह घर वाले को पसंद नहीं था.
जांच में जुटी पुलिस
बिल्ली रखने को लेकर डॉक्टर का परिजनों से विवाद होता रहता था. घरवालों के साथ लगातार हो रहे विवाद से वो मानसिक रूप से परेशान थी. जिसका बाद युवती ने खौफनाक कदम उठा लिया और अपनी जिंदगी खत्म कर ली. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.
सुसाइड का ख्याल आने पर क्या करें
अगर आप या आपका परिचित ज़रूरत से ज़्यादा तनाव में हैं, घबराहट हो रही है या फिर मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का ख्याल आ रहा है तो किसी करीबी से बात करें. इसके अलावा भारत सरकार के सुसाइड हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800-891-4416 पर संपर्क करें.
मन में सकारात्मक ख्याल लाएं.
तनाव दूर करने के लिए कुछ समय मेडिटेशन करें.
भरपूर नींद लें, अच्छी नींद से मन-मस्तिष्क रिलैक्स होगा.
दरवाजा बंद करके घंटों अकेले न रहे बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ कुछ देर समय बिताएं.
