Begin typing your search above and press return to search.

Housefull 5 Trailer: हाउसफुल 5 का ट्रेलर OUT, अक्षय कुमार की मर्डर मिस्ट्री से भरी कॉमेडी धमाका, फिल्म का हर सीन करेगा धमाका! देखें धांसू ट्रेलर

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म "हाउसफुल 5" का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मर्डर मिस्ट्री, कॉमेडी और मल्टीस्टार धमाका देखने को मिलेगा। जानें रिलीज डेट, बजट और ट्रेलर की पूरी कहानी।

Housefull 5 Trailer: हाउसफुल 5 का ट्रेलर OUT, अक्षय कुमार की मर्डर मिस्ट्री से भरी कॉमेडी धमाका, फिल्म का हर सीन करेगा धमाका! देखें धांसू ट्रेलर
X
By Ragib Asim

Housefull 5 Trailer: बॉलीवुड की सबसे हिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'हाउसफुल' की पांचवीं किस्त का ट्रेलर आखिरकार दर्शकों के सामने आ चुका है और इसमें हंसी, मिस्ट्री और सितारों का जबरदस्त तड़का देखने को मिला है। जैसे ही ट्रेलर रिलीज हुआ, इंटरनेट पर फिल्म को लेकर हलचल मच गई। अक्षय कुमार एक बार फिर वही पुराना मजेदार अवतार लेकर आए हैं, जिसे फैंस पिछले 15 सालों से मिस कर रहे थे।

दो हत्यारे, दो कहानियां और डबल मस्ती

इस बार 'हाउसफुल 5' सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि दो वर्जन के साथ रिलीज हो रही है, 'हाउसफुल 5' और 'हाउसफुल 5A'। खास बात यह है कि दोनों फिल्मों में अलग-अलग हत्यारे होंगे और दोनों की कहानियों में अलग-अलग ट्विस्ट देखने को मिलेगा। यानि दर्शकों को मिलेगी डबल सस्पेंस और डबल कॉमेडी की डोज।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे हंसी के बीच अचानक एक हत्या हो जाती है और उसके बाद हर किरदार शक के घेरे में आ जाता है। अक्षय कुमार और रितेश देशमुख इस बार भी हंसी का तड़का लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ते, वहीं संजय दत्त और नाना पाटेकर जैसे दिग्गज सितारे फिल्म में नया आयाम जोड़ते हैं।

जब पूरी स्टारकास्ट ने जमाया रंगमंच पर रंग

'हाउसफुल 5' की स्टारकास्ट इस बार और भी ज्यादा भव्य है। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर और जैकी श्रॉफ के साथ फरदीन खान, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडिस, चंकी पांडे और जॉनी लीवर जैसे चेहरे भी नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा और निकितिन धीर की मौजूदगी ने इसे और ग्लैमरस बना दिया है।

दो गाने पहले ही मचा चुके हैं धूम

फिल्म के दो गाने ‘लाल परी’ और ‘कयामत’ पहले ही रिलीज हो चुके हैं और म्यूजिक लवर्स को खासा पसंद भी आए हैं। गानों में जहां डांस और धमाल का तड़का है, वहीं म्यूजिक वीडियो की भव्यता दर्शकों को थिएटर तक खींच लाने का दम रखती है।

कॉपीराइट विवाद में भी घिरी फिल्म

ट्रेलर से पहले 30 अप्रैल को फिल्म का टीजर जारी किया गया था जिसे काफी सराहा गया। लेकिन कुछ दिन बाद इसे यूट्यूब से हटा दिया गया क्योंकि ‘मोफ्यूजन स्टूडियोज’ ने फिल्म के मेकर्स पर कॉपीराइट का आरोप लगाया था। हालांकि, अब वह टीजर दोबारा यूट्यूब पर नजर आ रहा है।


6 जून को होगी रिलीज

‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है और साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म के निर्माता हैं। यह फिल्म 6 जून 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। पिछली चारों फिल्मों की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शकों की उम्मीदें इस बार आसमान छू रही हैं। 'हाउसफुल 5' सिर्फ कॉमेडी नहीं, सस्पेंस और एंटरटेनमेंट का वो मसाला है, जो 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकता है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story