Begin typing your search above and press return to search.

Hemant Soren Oath Ceremony: हेमंत सोरेन ने चौथी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, इंडिया गठबंधन ने किया शक्ति प्रदर्शन

Hemant Soren Oath Ceremony: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के हेमंत सोरेन ने एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें शपथ दिलाई।

Hemant Soren Oath Ceremony: हेमंत सोरेन ने चौथी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, इंडिया गठबंधन ने किया शक्ति प्रदर्शन
X
By Ragib Asim

Hemant Soren Oath Ceremony: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के हेमंत सोरेन ने एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें शपथ दिलाई। हेमंत सोरेन झारखंड के पहले ऐसे नेता बन गए हैं, जिन्होंने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

इस शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे और तेजस्वी यादव सहित कई विपक्षी दलों के 18 प्रमुख नेता शामिल हुए। शपथ ग्रहण को विपक्षी एकजुटता का प्रदर्शन माना जा रहा है।

शपथ लेने से पहले हेमंत सोरेन ने कहा, "यह दिन झारखंड की जनता के संघर्ष और न्याय की भावना को और मजबूत करता है।" उन्होंने राज्य के महानायकों जैसे भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, और फूलो-झानो का जिक्र कर झारखंड के संघर्षशील इतिहास को याद किया।

मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में

इस बार सोरेन ने अकेले शपथ ली है। मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होने की संभावना है।

  • सूत्रों के मुताबिक, JMM के 6, कांग्रेस के 4, और RJD के 1 मंत्री हो सकते हैं।
  • मंत्रिमंडल में 5 विधायकों पर 1 मंत्री का फॉर्मूला लागू होगा।

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम

  • JMM: 34 सीटें
  • कांग्रेस: 16 सीटें
  • RJD: 4 सीटें
  • CPIML: 2 सीटें
  • INDIA गठबंधन कुल: 56 सीटें
  • भाजपा: 21 सीटें
  • अन्य: 3 सीटें

झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीटों की जरूरत होती है। INDIA गठबंधन ने बहुमत से अधिक सीटें हासिल कर भाजपा को सत्ता से दूर रखा है।

विपक्ष को बड़ा झटका

2019 की तुलना में भाजपा को 4 सीटों का नुकसान हुआ है। इस चुनाव में झारखंड की जनता ने स्पष्ट जनादेश देकर INDIA गठबंधन को सत्ता सौंपी है। शपथ ग्रहण के बाद सरकार ने अपना ध्यान राज्य के विकास, जनकल्याण योजनाओं और जनता के मुद्दों पर केंद्रित करने का संकेत दिया है। विपक्षी एकता को देखते हुए यह सरकार झारखंड में राजनीतिक स्थिरता और विकास की नई उम्मीद जगा रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy.

Read MoreRead Less

Next Story