Begin typing your search above and press return to search.

Hassan Election Results: JDS के प्रज्वल रेवन्ना हार गए, यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे

Hassan Election Results: लोकसभा की 542 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। कर्नाटक की 28 सीटों के रुझान भी आने लगे हैं। यहां की सबसे चर्चित सीट हासन जेडीएस उम्मीदवार और मौजूदा सांसद प्रज्वल रेवन्ना को लेकर चर्चा में है।

Hassan Election Results: JDS के प्रज्वल रेवन्ना हार गए, यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे
X
By Ragib Asim

Hassan Election Results: लोकसभा की 542 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। कर्नाटक की 28 सीटों के रुझान भी आने लगे हैं। यहां की सबसे चर्चित सीट हासन जेडीएस उम्मीदवार और मौजूदा सांसद प्रज्वल रेवन्ना को लेकर चर्चा में है। प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल में फंसे हैं और उनकी करारी हार हुई है। प्रज्वल पर रेप और यौन उत्पीड़न के आरोप हैं। रेवन्ना यहां से मौजूदा सांसद थे। कांग्रेस के श्रेयस पटेल ने रेवन्ना को हराया है। प्रज्वल पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

प्रज्वल रेवन्ना के 2000 से ज्यादा सेक्स टेप सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। जिसके बाद वो जर्मनी भाग गए थे। सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना 30 मई की रात 35 दिन बाद जर्मनी से भारत लौटे। फिलहाल 6 जून तक SIT की कस्टडी में हैं।

आठरहवीं लोकसभा के चुनाव में कुल 543 निर्वाचन क्षेत्रों में 64.2 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार को प्रयोग किया गया जिनमें 31.2 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल थी। सूरत की लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। एग्जिट पोल के अनुमान को मानें तो NDA सरकार बना सकती है। लेकिन अब देखना ये है कि क्या पीएम मोदी तीसरी बार जीतकर रिकॉर्ड बना पाएंगे या फिर BJP 2.0 का सफर यहीं थम जाएगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story