Begin typing your search above and press return to search.

Public Holiday: कर्मचारियों की हो गई चांदी, इस राज्य में 5 अक्टूबर को पेड लीव का किया ऐलान, जानें वजह

Haryana Public Holiday: हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होना है, और इस मौके पर पंजाब सरकार ने अपने उन कर्मचारियों के लिए पेड लीव की घोषणा की है जो हरियाणा में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं।

Public Holiday: कर्मचारियों की हो गई चांदी, इस राज्य में 5 अक्टूबर को पेड लीव का किया ऐलान, जानें वजह
X
By Ragib Asim

Haryana Public Holiday: हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होना है, और इस मौके पर पंजाब सरकार ने अपने उन कर्मचारियों के लिए पेड लीव की घोषणा की है जो हरियाणा में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। इस विशेष अवकाश का लाभ पाने के लिए कर्मचारियों को अपना मतदाता पहचान पत्र दिखाना होगा, और यह अवकाश उनके अवकाश खाते से नहीं काटा जाएगा।

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 8 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। पंजाब सरकार ने इस मौके पर हरियाणा के वोटर बने अपने कर्मचारियों को 5 अक्टूबर को पेड लीव देने का निर्णय लिया है ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने हरियाणा चुनाव के बाद महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना लागू करने की तैयारी कर ली है। 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' के तहत महिलाओं को 1,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। इस योजना की कागजी कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है और इसे जल्द ही दिल्ली सरकार की कैबिनेट में पेश किया जाएगा।

दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए अपने वार्षिक बजट 2024-25 में 2,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जो 18 से 60 वर्ष की हैं, सरकारी कर्मचारी या करदाता नहीं हैं। योजना के तहत दिल्ली की करीब 50 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी। मुख्यमंत्री आतिशी के नेतृत्व में इस योजना को हरियाणा चुनाव के बाद लागू करने की तैयारी हो रही है, जिससे दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक सहायता का बड़ा फायदा मिलेगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story