Begin typing your search above and press return to search.

Haryana J & K Election Results 2024 Updates: हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-NC की सरकार, देखें ताज़ा नतीजे

Haryana J & K Election Results 2024 Updates: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। हरियाणा में शुरुआत में पिछड़ने के बाद भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बना सकती है।

Haryana J & K Election Results 2024 Updates: हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-NC की सरकार, देखें ताज़ा नतीजे
X
By Ragib Asim

Haryana J & K Election Results 2024 Updates: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। हरियाणा में शुरुआत में पिछड़ने के बाद भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बना सकती है। दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के गठबंधन जीत की ओर है। अभी तक आए नतीजों में हरियाणा में भाजपा 50 और कांग्रेस 34 सीटों पर आगे है, वहीं जम्मू-कश्मीर में भाजपा केवल 27, जबकि कांग्रेस-NC गठबंधन 52 सीटों पर आगे चल रहा है।

8 बजे मतगणना शुरू होने के बाद हरियाणा में कांग्रेस एकतरफा जीत की ओर थी। कांग्रेस 65 सीटों पर आगे चल रही थी और भाजपा 17 पर। 9 बजे के बाद भाजपा ने वापसी की और सीटों का अंतर कम होकर मात्र 2 पर आ गया। 9:44 बजे तक भाजपा और कांग्रेस बराबर 43-43 सीटों पर आ गई। इसके बाद से भाजपा लगातार बढ़त बनाती गई और 11 बजे से अब तक 48 से 51 सीटों के बीच बनी है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर कांग्रेस चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रही है। पार्टी की नेता कुमारी सैलजा ने पूछा, "सुबह और दोपहर के रुझान अलग क्यों हैं, ये समझ नहीं आ रहा है। रुझान अटके क्यों हुए हैं? समझ नहीं आ रहा है कि रुझान अटके क्यों।" कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आंकड़े देरी से अपडेट होने का आरोप लगाया।

जम्मू-कश्मीर से आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए बड़ी खबर है। AAP ने यहां जीत का खाता खोला है। डोडा सीट से AAP उम्मीदवार मेहराज मलिक ने भाजपा के गजय सिंह को 4,500 वोटों से हराया है। महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने श्रीगुफवारा-बिजबेहारा सीट से हार स्वीकार कर ली है। गुरेज सीट पर NC के नजीर अहमद खान ने भाजपा के फकीर मोहम्मद खान को मात्र 1,132 वोट से हराया है।

किस राज्य में कब हुए थे मतदान?

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक चरण में 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इस बार आजाद समाज पार्टी और जननायक जनता पार्टी ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था और INLD का बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन था। जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में डाले गए थे। पहले चरण में 18 सितंबर को 24, दूसरे चरण में 25 सितंबर को 26 और तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को 40 सीटों पर वोट डाले गए थे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story