Begin typing your search above and press return to search.

Haryana Election Result 2024: हरियाणा में प्रचंड बहुमत से तीसरी बार बनेगी BJP की सरकार, नायब सिंह सैनी फिर बन सकते हैं CM

Haryana Election Result 2024: भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस खत्म, ये हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा को जीत मिली है। खबर लिखे जाने तक पार्टी 49 सीटें जीतती हुई नजर आ रही है।

Haryana Election Result 2024: हरियाणा में प्रचंड बहुमत से तीसरी बार बनेगी BJP की सरकार, नायब सिंह सैनी फिर बन सकते हैं CM
X
By Ragib Asim

Haryana Election Result 2024: भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस खत्म, ये हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा को जीत मिली है। खबर लिखे जाने तक पार्टी 49 सीटें जीतती हुई नजर आ रही है। ऐसे में तय है कि भाजपा लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है। इस बीच मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि भाजपा नायब सिंह सैनी को ही मुख्यमंत्री बनाएगी, लेकिन कुछ और दावेदार भी रेस में हैं।

भाजपा नेताओं ने मिडिया को बतया कि मौजूदा कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि, इससे पहले भी भाजपा नेतृत्व ने यह स्पष्ट कर दिया था कि अगर वो जीती तो सैनी पद पर बने रहेंगे, लेकिन उनके छोटे कार्यकाल और जातिगत समीकरणों को देखते हुए बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थीं। बता दें कि सैनी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समुदाय से आते हैं।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज चुनावों से पहले कई बयानों में खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बता चुके हैं। जब मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाया गया था, तब भी विज को अगला दावेदार माना जा रहा था। हालांकि, तब सैनी ने बाजी मार ली थी। कथित तौर पर उस वक्त विज नाराज भी बताए जा रहे थे। अब उन्होंने कहा है कि पद को लेकर आलाकमान फैसला करेगा।

केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जता चुके हैं। चुनावों से पहले उन्होंने कहा था, "जनता की इच्छा आज भी है कि मैं मुख्यमंत्री बनूं। ये मेरी नहीं लोगों की इच्छा है, लेकिन अमित शाह जी ने नायब सिंह सैनी को पहले ही मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर चुके हैं। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जो भी फैसला लेता है तो हम सभी को उसका पालन करना चाहिए।"

हरियाणा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा, "नायब सिंह सैनी ही प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। पूर्ण बहुमत से तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुझे नहीं पता कि यह सवाल क्यों उठाया जा रहा है। हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने पहले ही तय कर लिया है कि नायब सिंह सैनी ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे।"

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story