Begin typing your search above and press return to search.

Haryana Election 2024: हरियाणा में पहली लिस्ट के बाद भाजपा में बगावत, अब तक 20 नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 67 प्रत्याशियों के नाम हैं। हालांकि, सूची आने के बाद भाजपा में विद्रोह जैसी स्थिति हो गई है।

Haryana Election 2024: हरियाणा में पहली लिस्ट के बाद भाजपा में बगावत, अब तक 20 नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा
X
By Ragib Asim

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 67 प्रत्याशियों के नाम हैं। हालांकि, सूची आने के बाद भाजपा में विद्रोह जैसी स्थिति हो गई है। टिकट कटने या नहीं मिलने से नाराज कई बड़े नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इनमें पूर्व मंत्रियों समेत विधायकों तक के नाम शामिल हैं। अब इसमें नया नाम सरकार में मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का जुड़ गया है।

रणजीत हरियाणा सरकार में बिजली मंत्री हैं और फिलहाल रानियां विधानसभा सीट से विधायक हैं। भाजपा ने इस बार उनका टिकट काट दिया है। इससे नाराज होकर उन्होंने भाजपा और मंत्री पद दोनों से इस्तीफा दे दिया है। रणजीत ने कहा कि भाजपा आलाकमान ने उन्हें डबवाली सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा था, लेकिन वे ऐसा नहीं चाहते थे। अब रणजीत ने रानियां से ही निर्दलीय मैदान में उतरने का फैसला लिया है।

सावित्री जिंदल का टिकट कटा

भाजपा ने हिसार सीट से मशहूर उद्योगपति और कुरूक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल का टिकट काट दिया है। इससे नाराज होकर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, "मैं भाजपा की प्राथमिक सदस्य नहीं हूं। मैं चुनाव न लड़ने के बारे में बोलने के लिए दिल्ली से वापस आई थी, लेकिन समर्थकों का प्यार और विश्वास देखकर मैं चुनाव लड़ूंगी।" भाजपा ने हिसार से मंत्री कमल गुप्ता को टिकट दिया है।

इन नेताओं ने भी छोड़ी पार्टी

  • रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा।
  • सोनीपत से भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक संजय ठेकेदार।
  • हिसार से भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरूण जैन।
  • OBC मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज।
  • बाढड़ा सीट से विधायक रहे सुखविंद्र श्योराण ने प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा पद छोड़ा।
  • हरियाणा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर मांडी।
  • सोनीपत के जिला उपाध्यक्ष संजीव वलेचा।
  • भाजपा किसान मोर्चा चरखी दादरी के जिलाध्यक्ष विकास।
  • हिसार के भाजपा नेता दर्शन गिरी महाराज।

भाजपा ने 8 विधायकों का टिकट काटा

भाजपा की पहली सूची में 67 लोगों के नाम हैं। इसमें 8 महिलाएं हैं, 8 मंत्रियों को दोबारा टिकट मिला है, 25 नए चेहरे हैं और 8 विधायकों का टिकट कट गया है। पिछली बार चुनाव हार चुके 5 नेताओं पर दोबारा भरोसा जताया गया है, 10 दलबदलू हैं और 2 विधायकों की सीट बदली गई है। 67 में से 16 उम्मीदवार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 13 जाट और 13 अनुसूचित जाति (SC) समुदाय से हैं।

हरियाणा में कब होने हैं चुनाव?

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान और 8 अक्टूबर को मतगणना होगी। पहले यहां 1 अक्टूबर को मतदान और 4 अक्टूबर को मतगणना होनी थी। चुनावों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन हो सकता है। पिछले चुनावों में भाजपा को 40 सीटें मिली थीं और उसने 10 सीटें जीतने वाली जन नायक जनता पार्टी (JJP) के साथ सरकार बनाई थी। कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story