Begin typing your search above and press return to search.

Haryana Congress Manifesto: कांग्रेस ने जारी किया मेनिफेस्टो, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,000 रुपये, जानें प्रमुख वादे

Haryana Congress Manifesto: कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र में महिलाओं, किसानों, सफाई कर्मियों और गरीब परिवारों के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं।

Haryana Congress Manifesto: कांग्रेस ने जारी किया मेनिफेस्टो, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,000 रुपये, जानें प्रमुख वादे
X
By Ragib Asim

Haryana Congress Manifesto: कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र में महिलाओं, किसानों, सफाई कर्मियों और गरीब परिवारों के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं। कांग्रेस ने गरीबों को सस्ता गैस सिलेंडर, महिलाओं को मासिक भत्ता, और किसानों के लिए MSP पर फसल की खरीद का वादा किया है। इसके साथ ही, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने का वादा भी किया गया है।

महिलाओं के लिए योजनाएँ

  • इंदिरा लाडली बहन सम्मान योजना के तहत 18 से 60 साल की महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये दिए जाएंगे।
  • महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा।
  • महिलाओं की संपत्ति पर टैक्स में 50% छूट दी जाएगी।
  • सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा।
  • कॉलेज तक महिलाओं को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी और उनके लिए विशेष बस सेवाएं चलाई जाएंगी।

नौकरियों और आरक्षण के वादे

  • किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
  • पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू की जाएगी।
  • क्रीमी लेयर का दायरा 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाएगा।

सफाई कर्मियों के लिए लाभ

  • सफाई कर्मियों को 30 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा, जो ड्यूटी के दौरान मौत पर दिया जाएगा।
  • सफाई कर्मियों के लिए विशेष कल्याण योजनाएं बनाई जाएंगी।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में वादे

  • हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, सरकारी नर्सिंग कॉलेज, और मेडिकल संस्थान खोले जाएंगे।
  • चिरंजीवी योजना के तहत हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
  • 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का हर साल मुफ्त स्वास्थ्य चेकअप किया जाएगा।

अन्य वादे

  • कांग्रेस ने किसानों पर दर्ज सभी मामले वापस लेने और MSP पर फसल की खरीद का वादा किया है।
  • ब्राह्मण कल्याण आयोग, पंजाबी वेलफेयर बोर्ड, और अल्पसंख्यक आयोग का गठन किया जाएगा।

चुनाव की तारीखें

हरियाणा में 5 अक्टूबर 2024 को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। पिछली बार भाजपा ने 40 सीटें जीतकर JJP के साथ मिलकर सरकार बनाई थी, जबकि कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं। इस घोषणा पत्र के साथ, कांग्रेस ने हरियाणा की जनता के लिए आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य सुधारों का बड़ा खाका पेश किया है, जो चुनावी दौड़ में इसे मजबूती प्रदान कर सकता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story