Begin typing your search above and press return to search.

Haryana Assembly Polls: हरियाणा में मतदान की तारीख बदली, अब 5 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट, 8 अक्टूबर को सामने आएगा नतीजा

Haryana Assembly Polls 2024: चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब राज्य में चुनाव 1 अक्टूबर के बजाय 5 अक्टूबर को होंगे। चुनाव आयोग ने बिश्नोई समुदाय के सदियों पुराने त्योहार को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया है।

Haryana Assembly Polls: हरियाणा में मतदान की तारीख बदली, अब 5 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट, 8 अक्टूबर को सामने आएगा नतीजा
X
By Ragib Asim

Haryana Assembly Polls 2024: चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब राज्य में चुनाव 1 अक्टूबर के बजाय 5 अक्टूबर को होंगे। चुनाव आयोग ने बिश्नोई समुदाय के सदियों पुराने त्योहार को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया है। आयोग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना अब 4 अक्टूबर के बजाय 8 अक्टूबर को होगी। बिश्नोई समुदाय के मतदान के अधिकार और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए यह फैसला लिया गया है। इस समुदाय ने अपने गुरु जम्भेश्वर की याद में 300-400 साल पुरानी प्रथा को बरकरार रखा है।

चुनाव आयोग को हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख रिशेड्यूल करने के लिए अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा, बीकानेर, राजस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष से एक रिप्रेजेंटेशन मिला था। उन्होंने कहा कि पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के परिवार गुरु जम्भेश्वर की याद में बीकानेर में वार्षिक उत्सव के लिए 'आसोज' महीने में 'अमावस' पर राजस्थान में अपने पैतृक गांव मुकाम आते हैं।

इस वर्ष यह त्योहार 2 अक्टूबर को है और सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में रहने वाले हजारों बिश्नोई परिवार इस दिन राजस्थान की यात्रा करेंगे। इससे वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। हरियाणा विधानसभा का चुनाव एक ही चरण में होगा।

विधानसभा सीटों की कुल संख्या 90

हरियाणा में विधानसभा सीटों की कुल संख्या 90 है। इस लिहाज से विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। बीजेपी ने जननायक जनता पार्टी के 10 विधायकों के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाई थी। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story