Begin typing your search above and press return to search.

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले JJP को झटका, अनूप धानक समेत 3 बड़े नेताओं ने थामा BJP का हाथ

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी (JJP) के पूर्व विधायक अनूप धानक, राम कुमार गौतम और जोगी राम सिहाग भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं।

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले JJP को झटका, अनूप धानक समेत 3 बड़े नेताओं ने थामा BJP का हाथ
X
By Ragib Asim

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी (JJP) के पूर्व विधायक अनूप धानक, राम कुमार गौतम और जोगी राम सिहाग भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। इससे हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ पार्टी को मजबूती मिलेगी। JJP 2019 से BJP की सहयोगी थी। लेकिन भगवा पार्टी ने इस साल मार्च में इससे नाता तोड़ लिया। इस घटनाक्रम को JJP के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

अंबाला की महापौर शक्ति रानी शर्मा समेत तीनों नेताओं का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख मोहन लाल बडोली और पार्टी के प्रदेश मामलों के सह-प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने जींद में एक रैली में बीजेपी में स्वागत किया।

शर्मा हरियाणा जनचेतना पार्टी के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी हैं। उनके बेटे और निर्दलीय राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद थे। धानक, गौतम और सिहाग जननायक जनता पार्टी के विधायक थे। लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। हाल ही में सिहाग, गौतम, धानक एवं राम निवास सुरजाखेड़ा ने हरियाणा में राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी नेता किरण चौधरी की उम्मीदवारी का समर्थन किया था। किरण संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध चुनी गईं थी।

सुरजाखेड़ा के भी जींद रैली में बीजेपी में शामिल होने की उम्मीद थी। लेकिन वह कार्यक्रम में नजर नहीं आए। कुछ दिन पहले जींद पुलिस ने एक महिला के आरोप के आधार पर उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया था। सुरजाखेड़ा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें विधानसभा चुनाव से पहले उनके खिलाफ साजिश बताया है। जींद रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि इन नेताओं के शामिल होने से BJP की स्थिति मजबूत हुई है। कांग्रेस के 'हरियाणा मांगे हिसाब' अभियान पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने विपक्षी पार्टी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेताओं की एक सप्ताह पहले की उस टिप्पणी का जिक्र करते हुए कि बीजेपी ने चुनाव टालने की मांग करके हार स्वीकार कर ली है, सैनी ने कहा, "(भूपिंदर सिंह) हुड्डा साहब यह BJP है। मैं कांग्रेस नेताओं को बताना चाहता हूं कि BJP डरी हुई नहीं है, हम किसी भी समय चुनाव का सामना करने के लिए हमेशा तैयार हैं।"

हरियाणा में सत्तारूढ़ BJP और विपक्षी इनेलो ने चुनाव आयोग से लंबे वीकेंड को ध्यान में रखते हुए मतदान की तारीख को संशोधित करने का आग्रह किया था। चुनाव आयोग ने शनिवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख 1 अक्टूबर से बढ़ाकर पांच अक्टूबर कर दी। आयोग ने कहा कि यह फैसला बिश्नोई समुदाय के त्योहार को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story