Begin typing your search above and press return to search.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक किरण चौधरी अपनी बेटी संग भाजपा में शामिल

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा कांग्रेस की पूर्व नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी बुधवार (19 जून) को नई दिल्ली में अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं।

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, किरण चौधरी और श्रुति चौधरी BJP में शामिल
X
By Ragib Asim

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा कांग्रेस की पूर्व नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी बुधवार (19 जून) को नई दिल्ली में अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। एक दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे का कारण पार्टी की प्रदेश इकाई को निजी जागीर की तरह चलाए जाने का आरोप था, जो कि परोक्ष रूप से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर इशारा करता है।

किरण चौधरी और श्रुति चौधरी का BJP में स्वागत

किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की वधू हैं और भिवानी जिले की तोशाम विधानसभा से विधायक हैं। श्रुति चौधरी कांग्रेस की हरियाणा इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष थीं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के वरिष्ठ नेता मनोहर लाल खट्टर, पार्टी महासचिव तरुण चुघ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

BJP में शामिल होने के बाद किरण चौधरी ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "40 साल से मैं कांग्रेस की बहुत ही कर्मठ कार्यकर्ता थी। मैंने अपना जीवन कांग्रेस को दिया लेकिन कुछ सालों से मैं देखती आ रही हूं कि हरियाणा के अंदर ये पार्टी एक व्यक्ति पर केंद्रित हो गई, जो चाहते नहीं कि कांग्रेस आगे बढ़े... उनके चलते बड़े-बड़े नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी..."

बीजेपी में शामिल होने का निर्णय क्यों लिया

किरण चौधरी ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर बीजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी ने देशहित के जो कार्य किए हैं उसी के कारण तीसरी बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है..."

BJP में शामिल होने के बाद किरण चौधरी ने 'X' पर लिखा, "नई शुरुआत..एक नया प्रभात... आज सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना हेतु उन्नत क्षेत्र व प्रदेश के उद्देश्य से अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हमारा वचन है कि चौधरी बंसीलाल जी के पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए हरियाणा एवं क्षेत्रवासियों के हित में सदैव समर्पित रहेंगे।"

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024

हरियाणा में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। किरण चौधरी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का चिर प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। किरण चौधरी और श्रुति चौधरी के इस्तीफे के बाद हुड्डा पर आरोप लगाए गए हैं कि वह पार्टी की प्रदेश इकाई को निजी जागीर की तरह चला रहे हैं।

किरण चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष को अपने पत्र में लिखा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को निजी जागीर के रूप में चलाया जा रहा है, जिसमें मेरी जैसी ईमानदार आवाज के लिए कोई स्थान नहीं छोड़ा जा रहा है, जिन्हें अत्यंत सुनियोजित और व्यवस्थित तरीके से दबाया, अपमानित किया गया और मेरे विरूद्ध षड्यंत्र किया जा रहा है।" श्रुति चौधरी ने अपने पत्र में लिखा, "हरियाणा में कांग्रेस पार्टी दुर्भाग्य से एक व्यक्ति के इर्द गिर्द केंद्रित हो गई है, जिसने अपने स्वार्थ और तुच्छ हितों के लिए पार्टी के हितों से समझौता कर लिया।"

भविष्य की चुनौतियां

बताया जाता है कि किरण चौधरी हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से श्रुति चौधरी को टिकट नहीं दिए जाने के साथ-साथ राज्य में पार्टी द्वारा टिकट बंटवारे को लेकर नाराज थीं। कांग्रेस ने हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से 9 पर चुनाव लड़ा था, जबकि कुरुक्षेत्र सीट पर 'इंडिया' गठबंधन के घटक दल आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था। चुनावों में कांग्रेस और BJP ने पांच-पांच सीटें जीती थीं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story