Begin typing your search above and press return to search.

Happy Dussehra 2025 Wishes: विजयादशमी की शुभकामनाएं हिंदी में, भेजें ये खूबसूरत संदेश

Happy Dussehra 2025 Wishes: दशहरा 2025 का पर्व इस बार 2 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। दशहरा यानी विजयादशमी बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार है।

Happy Dussehra 2025 Wishes: विजयादशमी की शुभकामनाएं हिंदी में, भेजें ये खूबसूरत संदेश
X
By Ragib Asim

Happy Dussehra 2025 Wishes: नई दिल्ली। दशहरा 2025 का पर्व इस बार 2 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। दशहरा यानी विजयादशमी बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर माता सीता को वापस लाया था। यही कारण है कि यह पर्व हर साल देशभर में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

अगर आप अपने दोस्तों, परिवार या करीबियों को Dussehra Wishes 2025 भेजना चाहते हैं तो NPG News आपके लिए लेकर आया है खूबसूरत शुभकामना संदेश (Dussehra Wishes in Hindi)।

दशहरा शुभकामना संदेश (Happy Dussehra 2025 Wishes in Hindi)

इस दशहरा प्रण लेना होगा,
रावण नहीं राम बनकर रहना होगा,
बुराई के खिलाफ आवाज उठाना होगा,
हर बच्ची को आज दुर्गा बनाना होगा।
हैप्पी दशहरा 2025
बुराई का नाश हो, सुख का आवास हो,
राम बसे आपके मन में, रावण कभी न आसपास हो।
दशहरा की शुभकामनाएं
जैसे श्रीराम ने जीत ली थी लंका,
वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया,
इस दशहरे मिल जाएं आपको,
दुनिया भर की सारी खुशियां।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
काल कोई भी हो, हर काल की यही रीत होगी,
हमेशा अच्छाई की बुराई पर जीत होगी।
Happy Dussehra
दशहरा का तात्पर्य सदा सत्य की जीत,
गढ़ टूटेगा झूठ का करें सत्य से प्रीत।
दशहरा 2025 की शुभकामनाएं
चांद की चांदनी, शरद की बहार,
सबसे पहले आपको मुबारक हो दशहरा का त्योहार।
दशहरा एक उम्मीद जगाता है,
बुराई के अंत की याद दिलाता है,
जो चलता है सत्य की राह पर,
वो विजय का प्रतीक बन जाता है।
दशहरा की शुभकामनाएं
हृदय में धारण करें प्रभु श्रीराम का नाम,
अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश।
दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
अधर्म पर धर्म की विजय,
असत्य पर सत्य की विजय,
बुराई पर अच्छाई की विजय,
पाप पर पुण्य की विजय।
Happy Dussehra 2025

त्योहार सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मकता और एकता का संदेश भी देते हैं। दशहरे पर भेजे गए ये शुभकामना संदेश रिश्तों को और मजबूत बनाते हैं और लोगों में अच्छाई की राह पर चलने का संकल्प जगाते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story