Begin typing your search above and press return to search.

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी के तहखाने में जारी रहेगी पूजा या लगेगी रोक? इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आज

Gyanvapi Case: वाराणसी जिला न्यायालय के आदेश के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट को विवादित ज्ञानवापी मस्जिद के व्यास जी तहखाने में पूजा करने का अधिकार दिया गया, जिसके बाद तहखाने में पूजा शुरू कर दी गई.

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी के तहखाने में जारी रहेगी पूजा या लगेगी रोक? इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आज
X
By Ragib Asim

Gyanvapi Case: वाराणसी जिला न्यायालय के आदेश के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट को विवादित ज्ञानवापी मस्जिद के व्यास जी तहखाने में पूजा करने का अधिकार दिया गया, जिसके बाद तहखाने में पूजा शुरू कर दी गई. पूजा-पाठ का मुस्लिम पक्ष यानी अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने विरोध किया था.

अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने वाराणसी कोर्ट के फैसले को इलाहाबाद कोर्ट में चुनौती दी है और पूजा पर रोक लगाने की मांग की है. बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट सोमवार सुबह 10 बजे अपना फैसला सुनाएगा.

जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ आज इस मामले में अपना फैसला सुनाएगी. दोनों पक्षों के बीच चली लंबी बहस के बाद कोर्ट ने 15 फरवरी को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. पांच कार्य दिवसों तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था.

हिंदू पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील सीएस वैद्यनाथन और विष्णु शंकर जैन ने दलीलें दी थीं, जबकि मुस्लिम पक्ष की ओर से वरिष्ठ वकील सैयद फरमान अहमद नकवी और यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के वकील पुनीत गुप्ता ने पक्ष को रखा था. वहीं, काशी विश्वनाथ ट्रस्ट की और वकील विनीत संकल्प ने अपनी ओर से दलीलें पेश की थी.

31 जनवरी से पूजा शुरू हो रही है

मुस्लिम पक्षकार अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने व्यास जी के तहखाने में पूजा की इजाजत देने के जिला जज वाराणसी के फैसले को चुनौती दी है. जिला जज ने 31 जनवरी को बेसमेंट में पूजा शुरू करने का आदेश दिया था. तब से मस्जिद में पूजा शुरू हो गई है और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story