Begin typing your search above and press return to search.

मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत, निर्माणाधीन सोसाइटी में खुदाई के दौरान हादसा, कई की हालत गंभीर

Gurgaon Collapse News: सोमवार को कापड़ीवास गांव में ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में मिट्टी की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी ढह गई. जिसमे काम कर रहे कई मजदुर दब गए. इस हादसे में 7 मजदुर की मौत गयी. जबकि कई की हालत गंभीर है.

Gurgaon Collapse
X

इमेज- AI जनरेटेड 

By Neha Yadav

गुरुग्राम 10 मार्च 2026, हरियाणा के गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा हो गया. सोमवार को दिल्ली जयपुर हाईवे कापड़ीवास गांव में मिट्टी की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी ढह गई. जिसमे काम कर रहे कई मजदुर दब गए. इस हादसे में 7 मजदुर की मौत गयी. जबकि कई की हालत गंभीर है.

ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी में मिटटी धंसी

घटना जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र के सिधरावली के कापड़ीवास गांव के पास ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हुई है. सोमवार देर रात करीब 9:00 बजे यह हादसा हुआ है. मिट्टी की खुदाई के दौरान मिटटी धंसने से कई मजदूर उसमे दब गए. जिसमे 7 मजदूरों की जान चली गयी.

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक़, ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी में निर्माण कार्य चल रहा है. सोमवार को रात में 9:00 बजे सोसाइटी में बेसमेंट में मिट्टी की खुदाई का काम चल रहा था. इसी बीच अचानक से बेसमेंट में मिट्टी की दीवार अचानक गिर गई.

इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गई. काम कर रहे कई मजदुर मिट्टी में दब गए. इसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन की टीम को दी गयी. मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया. और मिट्टी में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला गया. देर रात लोगों को नजदीकी राजस्थान के भिवाड़ी जिला अस्पताल लाया गया.

कितने मजदूरों की मौत हुई

जहाँ डॉक्टर ने 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान इंद्रजी सादा (32) , भागीरथ गोपी, छोटेलाल सादा (37), शिव शंकर (31), शिवकांत चौधरी (47), मंगतराम (32) के रूप में हुई है. जबकि चार की हालत गंभीर है. जिनका इलाज जारी है. घटना के बाद हरियाणा पुलिस अस्पताल पहुंची. मृतकों के परिजन को घटना की सूचना दी गयी है.

बताया जा रहा है मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. वहीँ, घटना किस वजह से हुई है अभी वजह स्पष्ट नही है. भिवाड़ी पुलिस घटना की जांच कर रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.


Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story