Begin typing your search above and press return to search.

Gurmeet Singh Kunnar Died: राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका, करणपुर विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

Gurmeet Singh Kunnar Died: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के करणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक व प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का दिल्ली के एम्स में बीमारी के चलते निधन हो गया।

Gurmeet Singh Kunnar Died: राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका, करणपुर विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस
X
By Ragib Asim

Gurmeet Singh Kunnar Died: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के करणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक व प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का दिल्ली के एम्स में बीमारी के चलते निधन हो गया। गुरमीत सिंह के निधन से परिवार के साथ कांग्रेस पार्टी और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। वह 75 वर्ष के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुन्नार ने आज सुबह 6:25 बजे के करीब अंतिम सांस ली।

गुरमीत सिंह को दिल्ली एम्स में 12 नवंबर को भर्ती कराया गया था। चुनाव से पहले प्रत्याशी के निधन के कारण अब करणपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव स्थगित हो जाएगा। उम्मीदवार की मृत्यु के कारण अब राजस्थान के 200 विधानसभा क्षेत्रों में से 199 पर 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे। इस सीट पर चुनाव बाद में पुनर्निर्धारित किया जाएगा। गुरमीत सिंह 1998 और 2018 में इस निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे। गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने शोक प्रकट किया है।

सीएम गहलोत ने एक्स पर लिखा करणपुर से विधायक एवं पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन की सूचना से मुझे बेहद दुख हुआ है। कुन्नर लंबे समय तक अस्वस्थ होते हुए भी अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे। कुन्नर साहब का निधन कांग्रेस पार्टी एवं राजस्थान की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की कामना करता हूं।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कुन्नर के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा पूर्व मंत्री, करणपुर विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर जी का निधन कांग्रेस परिवार के लिए गहरा आघात है। अपने क्षेत्र के विकास और जनता से उनका सीधा जुड़ाव हमेशा याद किया जाएगा। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं। इस मुश्किल घड़ी में मेरी संवेदनाएं गुरमीत सिंह जी के परिजनों और उनके प्रशंसकों के साथ हैं।



Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story