Begin typing your search above and press return to search.

Gurmeet Ram Rahim Parole: हरियाणा चुनाव के बीच जेल से बाहर आया डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम, 20 दिन की मिली है पैरोल

Gurmeet Ram Rahim Parole: हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 20 दिन की पैरोल दे दी है। आज सुबह 6:00 बजे, भारी सुरक्षा के बीच रोहतक जेल से बाहर निकलकर राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम पहुंचे हैं।

Gurmeet Ram Rahim Parole: हरियाणा चुनाव के बीच जेल से बाहर आया डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम, 20 दिन की मिली है पैरोल
X
By Ragib Asim

Gurmeet Ram Rahim Parole: हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 20 दिन की पैरोल दे दी है। आज सुबह 6:00 बजे, भारी सुरक्षा के बीच रोहतक जेल से बाहर निकलकर राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम पहुंचे हैं।

राम रहीम ने 5 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले 20 दिन की पैरोल की अर्जी दी थी। पैरोल की शर्तों के मुताबिक, वह किसी भी चुनाव संबंधी गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे और इस अवधि में हरियाणा से बाहर रहेंगे। इसके साथ ही, प्रशासन उनकी हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखेगा ताकि वह चुनाव से जुड़ी किसी गतिविधि में शामिल न हो सकें।

किन मामलों में सजा काट रहे हैं राम रहीम?

2017 में, गुरमीत राम रहीम को अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के मामले में दोषी ठहराते हुए 20 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा, 2019 में एक पत्रकार की हत्या के मामले में भी उन्हें और तीन अन्य आरोपियों को दोषी ठहराया गया था।

राम रहीम को कब-कब मिली पैरोल?

  • 24 अक्टूबर 2020: अस्पताल में भर्ती मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल।
  • 21 मई 2021: 12 घंटे की पैरोल।
  • 7 फरवरी 2022: 21 दिन की फरलो।
  • जून 2022: 30 दिन की पैरोल, बागपत आश्रम भेजा गया।
  • 14 अक्टूबर 2022: 40 दिन की पैरोल।
  • 21 जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल।
  • 20 जुलाई 2023: 30 दिन की पैरोल।
  • 21 नवंबर 2023: 21 दिन की फरलो।
  • जनवरी 2024: 50 दिन की पैरोल।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story