Begin typing your search above and press return to search.

Guna Crime News: गुना में लड़की को बंधक बनाकर फेवी क्विक से होंठ चिपकाए, प्राइवेट पार्ट्स में डाला मिर्च पाउडर, एक महीने तक रेप

Guna Crime News: मध्य प्रदेश के गुना जिले से मानवता के शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पड़ोसी ने महिला को बंधक बनाकर न केवल उसके साथ एक महीने तक रेप किया, बल्कि उसको अमानवीय यातनाएं भी दीं.

Guna Crime News: गुना में लड़की को बंधक बनाकर फेवी क्विक से होंठ चिपकाए, प्राइवेट पार्ट्स में डाला मिर्च पाउडर, एक महीने तक रेप
X
By Ragib Asim

Guna Crime News: मध्य प्रदेश के गुना जिले से मानवता के शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पड़ोसी ने महिला को बंधक बनाकर न केवल उसके साथ एक महीने तक रेप किया, बल्कि उसको अमानवीय यातनाएं भी दीं. घटना की सूचना मिलती ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज उसको गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला की पैतृक संपत्ति हड़पना चाहता था.

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया गुना में एक व्यक्ति ने अपनी पड़ोसी महिला (23 वर्ष) के साथ रेप किया है. आरोपी ने केवल रेप किया, बल्कि उसको क्रूर यातना भी दी. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी जबरन उसके साथ शादी कर उसकी संपत्ति को अपने नाम कराना चाहता था. पीड़िता के अनुसार उसको बंधक बनाकर रखा गया, उसका यौन शोषण किया गया और बेल्ट व पानी के पाइप से पीटा गया. यही नहीं आरोपी ने मानवता की सारी हदें पार करते हुए उसके घावों पर मिर्ची पाउडर डाल दिया. जब पीड़िता दर्ज की वजह से चिल्ला रही थी तो आरोपी ने उसके होठों को ग्लू से चिपकाकर बंद कर दिया. पुलिस ने बताया की पीड़िता अपनी मां के साथ शहर के बाहरी इलाके में रहती थी.

पुलिस ने जब पीड़िता की हालत देखी तो हैरान रह गई. महिला के होठ ग्लू से बंद थे, आंखों पर सूजन थी और बॉडी पर चोट के निशान थे. पीड़िता के अनुसार एक महीना पहले आरोपी ने उसको जबरन अपने घर में खींच लिया. आरोपी ने यहां उसको एक कमरे में बंद कर दिया, जिसको उसके साथ मानवता तार-तार की गई. रात के समय वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर पुलिस थाने पहुंची और मामले की जानकारी दी. यही नहीं पीड़िता को पुलिस तक पहुंचने के लिए भी पांच किलोमीटर का लंबा सफर लड़खड़ाते कदमों से ही पूरा करना पड़ा. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story