Gujarat Earthquake: भूकंप से कांपी धरती, कर्नाटक-गुजरात और तमिलनाडु में सुबह-सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके
Gujarat Earthquake: गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि आज सुबह 9 बजे कच्छ में धरती कांपी है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई है।

Gujarat Earthquake: गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि आज सुबह 9 बजे कच्छ में धरती कांपी है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई है।
बता दें कि गुजरात से कुछ ही घंटे पहले तमिलनाडु में भी आज सुबह 3.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप उत्तरी तमिलनाडु के चेंगलपेट जिले में सुबह सात बजकर 39 मिनट पर आया। भूकंप विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘8 दिसंबर 2023 को भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 39 मिनट पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में था।’’
वहीं कल भी असम के सबसे बड़े शहरों में से एक गुवाहाटी में गुरुवार सुबह 5:42 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इन झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई थी। हालांकि भूकंप के इन झटकों की वजह से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन सुबह-सुबह झटके महसूस होने की वजह से लोगों में डर का माहौल बन गया था।
जानें क्यों आता है भूकंप?
बता दें कि धरती की मोटी परत, जिसे टेक्टोनिक प्लेट्स कहा जाता है, वह अपनी जगह से खिसकती रहती है। ये प्लेट्स अमूमन हर साल करीब 4-5 मिमी तक अपने स्थान से खिसक जाती हैं। इस दौरान कभी कोई प्लेट दूसरे प्लेट के करीब आती है तो कोई दूर हो जाती है। इस क्रम में कभी-कभी ये प्लेट्स एक-दूसरे से टकरा जाती है। ऐसे में ही भूंकप आता है और धरती हिल जाती है। ये प्लेटें सतह से करीब 30 से 50 किलोमीटर तक नीचे हैं।
