Begin typing your search above and press return to search.

Gujarat Bridge Collapse: गुजरात में पुल टूटने से बड़ा हादसा, नदी में डूबे 10 लोग, कई गाड़ियां भी गिरीं नीचे

Gujarat Bridge Collapse: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले (Surendranagar district of Gujarat) में बड़ा हादसा हो गया है. राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) को चूड़ा से जोड़ने वाला पुल ढह गया है.

Gujarat Bridge Collapse: गुजरात में पुल टूटने से बड़ा हादसा, नदी में डूबे 10 लोग, कई गाड़ियां भी गिरीं नीचे
X
By Ragib Asim

Gujarat Bridge Collapse: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले (Surendranagar district of Gujarat) में बड़ा हादसा हो गया है. राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) को चूड़ा से जोड़ने वाला पुल ढह गया है. ट्रक सहित कई वाहन नदी में जा गिरा 10 लोग भी पानी में डूब गए, जिनमें से 6 को बचा लिया गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन (rescue operation) जारी है. मिसिंग लोगों की सर्चिंग की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुरेंद्रनगर जिले के वस्तादी गांव के पास हुआ है. यहां पर राष्ट्रीय राजमार्ग को चूड़ा से जोड़ने वाला पुल बना हुआ था. जो आज टूट गया है. इसके कारण पुल पर मौजूद ट्रक, मोटरसाइकिल सहित कई वाहन नदी में गिर गए. साथ ही इनमें सवार लोग भी पानी में गिर गए.

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. जानकारी मिलते ही गांव के सरपंच और अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे हैं. वहीं, पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है. बताया जा रहा है कि पुल का स्लैब टूटने के बाद नदी में करीब 10 लोग डूब गए थे, जिसमें से 6 का रेस्क्यू कर लिया गया है. 4 लोग अभी भी मिसिंग बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में रेस्क्यू टीम जुटी हुई है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story