Begin typing your search above and press return to search.

GST Rates 2025: Navratri 2025 पर सरकार का गिफ्ट! आज से सस्ते होंगे साबुन, कॉफी, गाड़ियां और दवाएं, जानें नई GST कट की नई लिस्ट

GST Rates From 22 Sept 2025: 22 सितंबर से नई GST दरें लागू, FMCG प्रोडक्ट्स, दवाएं, गाड़ियां और इलेक्ट्रॉनिक्स हुए सस्ते। जानें किन चीजों पर मिलेगा डबल फायदा।

GST Rates 2025: Navratri 2025 पर सरकार का गिफ्ट! आज से सस्ते होंगे साबुन, कॉफी, गाड़ियां और दवाएं, जानें नई GST कट की नई लिस्ट
X
By Ragib Asim

GST Rates From 22 Sept 2025: त्योहारी सीजन के आगाज के साथ ही सोमवार, 22 सितंबर 2025 से नई जीएसटी दरें लागू हो गईं। इन बदलावों के बाद रोजमर्रा की जरूरत की चीजों से लेकर गाड़ियां और दवाएं तक सस्ती हो गई हैं।

जीएसटी परिषद ने इस महीने की शुरुआत में टैक्स स्ट्रक्चर में बड़ा सुधार किया था। अब 12% और 28% वाले स्लैब को खत्म कर दिया गया है और सिर्फ 5% और 18% वाले स्लैब रहेंगे। वहीँ लग्जरी वस्तुओं पर 40% का टैक्स लागु होगा।

FMCG प्रोडक्ट्स हुए सस्ते

सबसे बड़ा फायदा आम आदमी को रोजमर्रा की जरूरत की चीजों पर मिला है। साबुन, डिटर्जेंट पाउडर, कॉफी, बिस्कुट, घी, तेल और डायपर जैसी चीजों पर टैक्स घट गई है। एचयूएल, पीएंडजी और इमामी जैसी कंपनियों ने तुरंत एमआरपी कम कर दिए हैं।

HUL ने लक्स साबुन, डव शैम्पू, हॉर्लिक्स और किसान जैम की कीमतों में कमी की है।
P&G ने पैम्पर्स डायपर, हेड एंड शोल्डर्स, पैंटीन, जिलेट और विक्स के दाम घटाए हैं।
इमामी ने बोरोप्लस, नवरत्न तेल और झंडू बाम के दाम कम किए हैं।

मेडिकल खर्च पर राहत

अब ग्लूकोमीटर, डायग्नोस्टिक किट और ज़्यादातर दवाओं पर जीएसटी 12% या 18% से घटाकर सिर्फ 5% कर दिया गया है। सरकार ने मेडिकल स्टोर्स को निर्देश दिए हैं कि नई दरों के हिसाब से दवाएं बेचें। इससे लोगों का इलाज और टेस्ट सस्ते हो जाएंगे।

घर बनाने वालों को फायदा

बिल्डिंग मटीरियल पर भी जीएसटी दरें कम हुई हैं। सीमेंट पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इससे घर बनाने की लागत घटेगी और बिल्डर्स व होमबायर्स दोनों को राहत मिलेगी।

इलेक्ट्रॉनिक्स होंगे सस्ते

अब टीवी, एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामानों को 28% से घटाकर 18% के स्लैब में रखा गया है। कंपनियों ने एमआरपी घटाने का ऐलान कर दिया है। इसका सीधा असर मिडिल क्लास फैमिलीज़ पर पड़ेगा क्योंकि त्योहारी सीजन में इनकी डिमांड सबसे ज्यादा होती है।

गाड़ियों की कीमत में कमी

छोटी गाड़ियों पर अब सिर्फ 18% जीएसटी लगेगा। हालांकि, 1200cc से ऊपर और 4 मीटर से ज्यादा लंबाई वाली एसयूवी और एमपीवी पर कुल टैक्स करीब 40% होगा। पहले इन पर 28% टैक्स और 22% सेस दोनों लगते थे। इस बदलाव से बड़ी गाड़ियों की कीमतों में भी कमी आएगी और ऑटोमोबाइल सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा।

ब्यूटी और फिटनेस सर्विसेज पर भी राहत

अब सैलून, योगा सेंटर, फिटनेस क्लब और हेल्थ स्पा जैसी सेवाओं पर टैक्स 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है। हालांकि इन सेवाओं पर अब इनपुट टैक्स क्रेडिट नहीं मिलेगा।

किन चीजों पर लग रहा है सबसे ज्यादा टैक्स?

सरकार ने कुछ चीजों को 40% स्लैब में रखा है। इनमें सिगरेट, गुटखा, पान मसाला, ऑनलाइन जुए से जुड़ी सेवाएं, 350cc से ऊपर की बाइक, बड़ी गाड़ियां और सॉफ्ट ड्रिंक्स शामिल हैं।

नई GST दरों का लेखा-जोखा

साबुन, कॉफी, डायपर 12-18% 5% कीमतों में बड़ी गिरावट
दवाएं और मेडिकल किट 12-18% 5% इलाज हुआ सस्ता
सीमेंट 28% 18% घर बनाने की लागत कम
टीवी, एसी, फ्रिज 28% 18% इलेक्ट्रॉनिक्स सस्ते
छोटी गाड़ियां 28% 18% मिडिल क्लास को फायदा
बड़ी गाड़ियां 50% (28+22%) 40% कीमत थोड़ी घटी
सैलून-फिटनेस सर्विस 18% 5% सेवाएं हुई सस्ती
सिगरेट, गुटखा 28%+सेस 40% कीमतें और बढ़ीं

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story