Begin typing your search above and press return to search.

DA Hike Update: बड़ी खबर! कर्मचारियों का भत्ता बढ़ा! मिलेगा 1.5 साल का एरियर

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत! सरकार ने टफ लोकेशन सहित अन्य भत्तों में 25% बढ़ोतरी की, साथ मिलेगा जनवरी 2024 से 1.5 साल का एरियर।

DA Hike Update: बड़ी खबर! कर्मचारियों का भत्ता बढ़ा! मिलेगा 1.5 साल का एरियर
X
By Ragib Asim

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी की खबर है, महंगाई भत्ता (DA) 50% तक पहुंचते ही भारत सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। अब सिर्फ महंगाई भत्ते में ही नहीं, बल्कि टफ लोकेशन अलाउंस और अन्य स्पेशल भत्तों में भी 25% की बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले से देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा। खासकर वह कर्मचारी जो कठिन इलाकों, आदिवासी क्षेत्रों, पहाड़ी जगहों और कठिन जलवायु वाले इलाकों में काम करते हैं।

एरियर भी मिलेगा

इस संशोधन को 1 जनवरी 2024 से लागू माना जाएगा। यानी कर्मचारियों को न सिर्फ अब से अधिक राशि मिलेगी बल्कि जनवरी 2024 से अब तक का डेढ़ साल का एरियर भी दिया जाएगा। एरियर की यह रकम सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए किसी दूसरे आदेश की जरुर नहीं है।

टफ लोकेशन भत्ता क्या है?

टफ लोकेशन अलाउंस उन कर्मचारियों को दिया जाता है, जो देश के बेहद कठिन, पिछड़े और दुर्गम इलाकों में काम करते हैं। सरकार का उद्देश्य यह है कि ऐसे क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जाए ताकि वे अपना जीवन बेहतर तरीके से चला सकें। यह भत्ता न केवल उनकी आर्थिक मदद करता है बल्कि उन्हें प्रोत्साहन भी देता है ताकि वे कठिन परिस्थितियों में भी अपनी सेवाएं जारी रख सकें।

आप को बता दें, वित्त मंत्रालय ने 19 जुलाई 2017 को एक आदेश जारी किया था। इस आदेश में स्पष्ट किया गया था कि जब भी महंगाई भत्ता 50% या उससे अधिक हो जाएगा, तब अन्य स्पेशल भत्तों (जैसे टफ लोकेशन, बैड क्लाइमेट, ट्रैवल एरिया अलाउंस) में खुदबखुद 25% की वृद्धि कर दी जाएगी। अब वही नियम लागू हुआ है और इसी वजह से टफ लोकेशन समेत अन्य भत्तों में 25% बढ़ोतरी की गई है।

किन-किन भत्तों में बढ़ोतरी हुई?

  • Bad Climate Allowance
  • Travel Area Allowance
  • Special Area Allowance
  • Other Difficult Area Allowances

किसे मिलेगा फायदा?

  • पहाड़ी इलाकों में काम कर रहे हैं
  • आदिवासी या पिछड़े क्षेत्रों में तैनात हैं
  • कठिन मौसम और जलवायु वाले इलाकों में ड्यूटी कर रहे हैं
  • देश की सीमा और दुर्गम इलाकों में सेवा दे रहे हैं
  • इन कर्मचारियों को अब बढ़ा हुआ भत्ता + 1.5 साल का एरियर दोनों मिलेगा।

कर्मचारियों में खुशी की लहर

सरकार के इस फैसले के बाद केंद्रीय कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से कर्मचारी इस बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। अब जब महंगाई भत्ता 50% तक पहुंच गया है, तो बाकी भत्तों की बढ़ोतरी अपने आप लागू हो गई है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story