Begin typing your search above and press return to search.

Gourav Vallabh Join BJP: कांग्रेस से इस्तीफा देकर गौरव वल्लभ भाजपा में शामिल, आज ही दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

Gourav Vallabh Join BJP: गौरव वल्लभ ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने आज ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। उन्होंने सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे इस्तीफे में लिखा था कि वह कांग्रेस में काफी असहज महसूस कर रहे हैं।

Gourav Vallabh Join BJP: कांग्रेस से इस्तीफा देकर गौरव वल्लभ भाजपा में शामिल, आज ही दिया था कांग्रेस से इस्तीफा
X
By Ragib Asim

Gourav Vallabh: गौरव वल्लभ ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने आज ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। उन्होंने सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे इस्तीफे में लिखा था कि वह कांग्रेस में काफी असहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस द्वारा अयोध्या के राम मंदिर को लेकर उठाए गए कदम पर भी निराशा व्यक्त की थी और कांग्रेस नेताओं द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी पर भी दुख जताया था।

कांग्रेस से 2 बार हारे हैं चुनाव

गौरभ वल्लभ अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा से टीवी बहस में "ट्रिलियन में कितने शून्य" पूछकर वह काफी चर्चा में आ गए थे। कांग्रेस ने उनको 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी सीट से उम्मीदवार बनाया था, जिसमें भाजपा के रघुवर दास ने उन्हें हरा दिया था। इसके बाद पिछले साल राजस्थान के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार ने उनको उदयपुर सीट से हराया था।

कांग्रेस से इस्तीफा देने की वजह बताते हुए गौरव वल्लभ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि कांग्रेस पार्टी आज दिशाहीन हो चुकी है। इस तरह के माहौल में मैं खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा हूं। उन्होंने लिखा कि मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली देने का काम कर सकता हूं। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story