Google CEO Salary: सुंदर पिचाई की सैलरी ने उड़ाए सबके होश! अल्फाबेट ने इतना पैसा दिया कि 6 हजार से ज्यादा लोग हो जायेंगे करोड़पति
टेक दिग्गज गूगल (Google) की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) ने अपने CEO सुंदर पिचाई के लिए 69.2 करोड़ डॉलर (करीब 6361 करोड़ रूपये) का पे-पैकेज अनाउंस किया है।

फोटो; AI जेनरेटेड
रायपुर 7 मार्च 2026: टेक दिग्गज गूगल (Google) की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) ने अपने CEO सुंदर पिचाई के लिए 69.2 करोड़ डॉलर (करीब 6361 करोड़ रूपये) का पे-पैकेज अनाउंस किया है। अगले 3 सालों के लिए तय हुए इस महा-पैकेज ने पूरी टेक इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है। इस डील के फाइनल होते ही 53 वर्षीय पिचाई दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO) की लिस्ट में शुमार हो गए हैं।
6361 करोड़ रूपये के पैकेज का फुल ब्रेकडाउन
अल्फाबेट के बोर्ड ने पिचाई की सालाना बेसिक सैलरी 20 लाख डॉलर (करीब 16 करोड़ रुपये) फिक्स की है। इस पैकेज का सबसे बड़ा हिस्सा कंपनी के शेयर्स (Stocks) के रूप में मिलेगा। अगर पिचाई कंपनी के तय टारगेट अचीव नहीं भी कर पाते हैं तब भी उन्हें वेतन और स्टॉक के रूप में तीन वर्षों में 39.1 करोड़ डॉलर का बेसलाइन अमाउंट (Baseline Amount) मिलना तय है। इसके अलावा उन्हें 84 मिलियन डॉलर के रेस्ट्रिक्टेड शेयर्स (Restricted Shares) भी मिलेंगे जिन्हें वे हर महीने कैश करा सकेंगे।
Waymo और Wing की परफॉरमेंस पर तगड़ा बोनस
इस नई डील की सबसे खास बात इसके स्पेशल इंसेंटिव्स (Incentives) हैं। गूगल ने पहली बार अपनी सेल्फ-ड्राइविंग टैक्सी कंपनी 'Waymo' और ड्रोन डिलीवरी स्टार्टअप 'Wing' की ग्रोथ को पिचाई के पे-आउट से जोड़ा है। इसमें वेमो के लिए 13 करोड़ डॉलर और विंग के लिए 4.5 करोड़ डॉलर की टारगेट वैल्यू के शेयर रखे गए हैं। अगर इन दोनों कंपनियों की परफॉरमेंस शानदार रहती है तो तीन साल बाद पिचाई को टारगेट वैल्यू पर 200 परसेंट तक का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है।
सत्या नडेला और टिम कुक से कितनी ज्यादा है सैलरी?
इस छप्परफाड़ पैकेज के साथ सुंदर पिचाई ने कमाई के मामले में अपने टेक राइवल्स (Rivals) को काफी पीछे छोड़ दिया है। वित्त वर्ष 2025 के आंकड़ों पर नजर डालें तो Microsoft के बॉस सत्या नडेला की कुल कमाई 96.5 मिलियन डॉलर रही, जबकि Apple के सीईओ टिम कुक ने 74.3 मिलियन डॉलर कमाए। इन दिग्गजों के मुकाबले पिचाई का यह तीन साल का संभावित पैकेज कई गुना बड़ा है।
अल्फाबेट ने पिचाई पर क्यों लगाया इतना बड़ा दांव?
अगस्त 2015 में जब पिचाई ने CEO की कमान संभाली थी तब गूगल का मार्केट कैप (Market cap) 535 बिलियन डॉलर था। उनके विजन और लीडरशिप के दम पर आज यह 7 गुना बढ़कर 3.6 ट्रिलियन डॉलर (जनवरी में 4 ट्रिलियन पार) का आंकड़ा छू चुका है।
चैटजीपीटी (ChatGPT) की चुनौती का सामना करते हुए पिचाई ने गूगल सर्च इंजन में कटिंग-एज AI मॉडल्स को सफलतापूर्वक इंटीग्रेट किया है। साथ ही एंटीट्रस्ट (Antitrust) मुकदमों से भी कंपनी को सुरक्षित बाहर निकाला है। अल्फाबेट बोर्ड का यह भारी-भरकम पैकेज इस बात का क्लियर सिग्नल है कि वे कंपनी के फ्यूचर ग्रोथ इंजन (खासकर एआई और ऑटोनॉमस डिलीवरी) के लिए पिचाई पर पूरा भरोसा जता रहे हैं।
