Begin typing your search above and press return to search.

Maharashtra News: प्याज किसानों के लिए खुशखबरी, महाराष्ट्र सरकार ने 465 करोड़ रुपए का दिया अनुदान

Maharashtra News: प्याज किसानों के लिए खुशखबरी, महाराष्ट्र सरकार ने 465 करोड़ रुपए का दिया अनुदान

Maharashtra News: प्याज किसानों के लिए खुशखबरी, महाराष्ट्र सरकार ने 465 करोड़ रुपए का दिया अनुदान
X
By Ragib Asim

Maharashtra News: प्याज की खेती करने वाले किसानों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ा फैसला लिया है। कैबिनेट की बैठक में सरकार ने फैसला लेते हुए राज्य के 3 लाख किसानों को 465 करोड़ रुपए का अनुदान देने की घोषणा की। ये पैसे किसानों के बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किया जाएगा।

बता दें कि प्याज की कीमतों में गिरावट आने की वजह से राज्य के किसान लगातार संकट से जूझ रहे थे। एशिया के सबसे बड़े थोक प्याज बाजार नासिक में प्याज की कीमत काफी कम रही जिससे लगातार किसान घाटे में अपना सौदा बेच रहे थे। बजट सत्र में प्याज की कीमत का मुद्दा भी छाया रहा। इसी मद्देनजर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज कैबिनेट की बैठक में प्याज किसानों के लिए अनुदान की राशी स्वीकृत की।

महाराष्ट्र सरकार ने एनसीडीसी से कम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराने का फैसला किया है। केंद्र की विभिन्न कंपनियों को स्टाम्प ड्यूटी में पूरी छूट दी जाएगी। इसके अलावा नागपुर में झुग्गी-झोपड़ियों के घरों के लिए स्टांप शुल्क में कटौती करने का निर्णय किया गया है।

वहीं, बैठक में शिंदे सरकार ने मेट्रो के लिए ठाणे में एमएमआरडीए को जगह भी मुहैया कराई। एमएमआरडीए को मेट्रो डिपो के विकास के लिए जमीन की आवश्यकता थी। जहां मेट्रो ट्रेनों के संचालन, रखरखाव और मरम्मत की जाएगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एमएमआरडीए भूमी के लिए मंजूरी दे दी है। इसके अलावा शिंदे सरकार ने साइबर सेफ्टी के लिए साढ़े 800 करोड़ की की मंजूरी दी है। सरकार ने कहा कि साइबर और वित्तीय अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए महाराष्ट्र में एक समर्पित साइबर खुफिया इकाई की स्थापना की जाएगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story