Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today: आज सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट

Gold Price Today 29 July 2025: मंगलवार 29 जुलाई को सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। जानें आज दिल्ली, मुंबई, पटना, जयपुर सहित प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट।

Gold Rate Today: आज सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today: नई दिल्ली: मंगलवार, 29 जुलाई 2025 को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना अब ₹1,00,070 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, यह कल की तुलना में थोड़ा कम है। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे शहरों में दाम ₹99,920 प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोने की कीमतें भी ₹91,590 से ₹92,540 के बीच बनी हुई हैं। इसके साथ ही चांदी की कीमत ₹1,15,900 प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी हुई है।

सोने की कीमतों में गिरावट क्यों आई?

सोने के दामों में इस गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही आर्थिक हलचलें जिम्मेदार हैं। अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच हुए नए ट्रेड समझौते से निवेशकों को भरोसा हुआ है कि वैश्विक बाजार में स्थिरता आ सकती है। ऐसी स्थिति में आमतौर पर निवेशक सोने जैसे सुरक्षित विकल्प से पैसा निकालकर शेयर बाजार जैसे जोखिम वाले विकल्पों में निवेश करते हैं।

इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने भी सोने की कीमतों को प्रभावित किया है। डॉलर इंडेक्स में लगातार तेजी से वैश्विक सर्राफा बाजारों में सोने की मांग कमजोर हुई है। फेडरल रिजर्व की नीतियों में स्थिरता और अमेरिका के सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों ने भी निवेशकों को दूसरी एसेट्स की ओर मोड़ दिया है।

29 जुलाई 2025 के प्रमुख शहरों में सोने के रेट

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)

  • दिल्ली 91,740 1,00,070
  • मुंबई 92,540 99,920
  • चेन्नई 91,590 99,920
  • कोलकाता 92,540 99,920
  • जयपुर 91,740 1,00,070
  • लखनऊ 91,740 1,00,070
  • पटना 91,590 99,920
  • बंगलुरु 91,590 99,920
  • गाजियाबाद 91,740 1,00,070
  • नोएडा 91,740 1,00,070

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

रागिब असीम – समाचार संपादक, NPG News रागिब असीम एक ऐसे पत्रकार हैं जिनके लिए खबर सिर्फ़ सूचना नहीं, ज़िम्मेदारी है। 2013 से वे सक्रिय पत्रकारिता में हैं और आज NPG News में समाचार संपादक (News Editor) के रूप में डिजिटल न्यूज़रूम और SEO-आधारित पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की, जहाँ उन्होंने ज़मीन से जुड़ी रिपोर्टिंग के मायने समझे। राजनीति, समाज, अपराध और भूराजनीति (Geopolitics) जैसे विषयों पर उनकी पकड़ गहरी है। रागिब ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

Read MoreRead Less

Next Story