Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Rate Today, 25 May 2023: सोना हुआ सस्ता, जानिए 10 ग्राम सोने का सबसे ताजा भाव

Gold Silver Rate Today, 25 May 2023: बीते कई दिनों से सोने के रेट में काफी उठा-पटक का दौर देखने को मिल रहा है, जिससे ग्राहकों के चेहरे पर काफी असमंजस की स्थिति पनप रही है। अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो फिर बिल्कुल भी देर नहीं करें।

Gold Silver Rate Today, 25 May 2023: सोना हुआ सस्ता, जानिए 10 ग्राम सोने का सबसे ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Gold Silver Rate Today, 25 May 2023: बीते कई दिनों से सोने के रेट में काफी उठा-पटक का दौर देखने को मिल रहा है, जिससे ग्राहकों के चेहरे पर काफी असमंजस की स्थिति पनप रही है। अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो फिर बिल्कुल भी देर नहीं करें। इसकी वजह कि सोना खरीदारी के बार-बार ऐसे मौके नहीं आते हैं। सोना इन दिनों हाई लेवल रेट से काफी सस्ता बिक रहा है।

सर्राफा जानकार बताते हैं कि आपने जल्द सोना नहीं खरीदा तो फिर आपको पछतावा करना होगा, क्योंकि आने वाले दिनों में इसके रेट काफी बढ़ सकते हैं। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन वीरवार को 24 कैरेट/22 कैरेट (10 ग्राम) सोने की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज हुई। 25 मई तक भारत में पिछले 24 घंटे में दाम 340 रुपये बढ़ गए। मार्केट में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का भाव 60,680 रुपये रहा, जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) की कीमत 55,580 रुपये दर्ज की गई।

महानगरों में जानिए 22 से 24 कैरेट गोल्ड का रेट

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला गोल्ड 61,510 रुपये,जबकि 22 कैरेटे वाला सोना 56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। इसके साथ ही देश आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट वाला सोना 61,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट वाला सोना 56,250 रुपये प्रति दर्ज किया गया।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट वाला सोना 52,285 रहा, जबकि 22 कैरेट वाला गोल्ड 47,927 रहा। पश्चिमी बंगाल की राजधानी कोलकाता में 24 कैरेट वाला सोना 60,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट वाला सोना 56,250 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। वहीं, ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सोना 260 रुपये (प्रति 10 ग्राम) बढ़ गया। 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) के दाम 61,360 रुपये रहे, 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) का दाम 56,250 रुपये रहे।

ऐसे जानिए सोने का ताजा रेट

देश के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल करने की जरूरत होगी। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स की जानकारी प्राप्त होगी। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर प्राप्त कर सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story