Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Rate Today: ट्रंप की धमकी के बाद बाजार में भूचाल, सोना 1.42 लाख पार, जानें दिल्ली-मुंबई के लेटेस्ट रेट

Sone Chandi Ka Bhav: इंटरनेशनल तनाव और ट्रंप की 500 परसेंट टैरिफ धमकी के बाद सोने-चांदी के बाजार में जबरदस्त हलचल है। 13 जनवरी 2026 को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,42,310/10g पहुंच गया, जबकि चांदी 2,70,100/kg के रिकॉर्ड स्तर पर है। देखें देश के बड़े शहरों के लेटेस्ट रेट और तेजी की वजह।

Gold Silver Rate Today: ट्रंप की धमकी के बाद बाजार में भूचाल, सोना 1.42 लाख पार, जानें दिल्ली-मुंबई के लेटेस्ट रेट
X
By Ragib Asim

Gold Silver Rate Today 13 Jan 2026: वैश्विक स्तर पर युद्ध जैसे हालात और आर्थिक हलचल के बीच सोने-चांदी के दामों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप की 500% टैरिफ लगाने की धमकी के बाद बाजार में और ज्यादा हलचल तेज हो गई है।

साल 2026 के पहले ही महीने में सोना और चांदी दोनों रिकॉर्ड तोड़ते नजर आ रहे हैं। आज यानी 13 जनवरी 2026 को देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,42,310 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं चांदी ने भी रिकॉर्ड बनाते हुए ₹2,70,100 का आंकड़ा छू लिया है। इतना ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना मजबूत है और सोने का हाजिर भाव 4479.38 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

Gold Silver Rate Today 13 Jan: आज सोने-चांदी की कीमत (10 ग्राम)

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,42,310
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,30,460
  • 18 कैरेट सोना: ₹1,06,770
  • चांदी: ₹2,70,100

24 Carat Gold Rate Today: प्रमुख शहरों में सोने का भाव

देश के कई बड़े शहरों में आज सोने के दाम लगभग एक जैसे नजर आ रहे हैं। दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और मेरठ में 24K गोल्ड ₹1,42,310 के आसपास बना हुआ है।

प्रमुख शहरों का रेट (प्रति 10 ग्राम):

  • लखनऊ: 24K ₹1,42,310 | 22K ₹1,30,460 | 18K ₹1,06,770
  • जयपुर: 24K ₹1,42,310 | 22K ₹1,30,460 | 18K ₹1,06,770
  • दिल्ली: 24K ₹1,42,310 | 22K ₹1,30,460 | 18K ₹1,06,770
  • पटना: 24K ₹1,42,210 | 22K ₹1,30,360 | 18K ₹1,06,770
  • मुंबई: 24K ₹1,42,160 | 22K ₹1,30,310 | 18K ₹1,06,620
  • अहमदाबाद: 24K ₹1,42,210 | 22K ₹1,30,360 | 18K ₹1,06,770
  • पुणे: 24K ₹1,42,160 | 22K ₹1,30,310 | 18K ₹1,06,620
  • कोलकाता: 24K ₹1,42,160 | 22K ₹1,30,310 | 18K ₹1,06,620
  • मेरठ: 24K ₹1,42,310 | 22K ₹1,30,460 | 18K ₹1,06,770
  • लुधियाना: 24K ₹1,42,310 | 22K ₹1,30,460 | 18K ₹1,06,770

Silver Rate Today 13 Jan 2026: चांदी का रेट शहरों में कितना?

आज चांदी का रेट लगभग सभी शहरों में ₹2,70,100 के आसपास है:

  • दिल्ली: ₹2,70,100
  • मुंबई: ₹2,70,100
  • कोलकाता: ₹2,70,100
  • जयपुर: ₹2,70,100
  • लखनऊ: ₹2,70,100
  • पटना: ₹2,70,100
  • पुणे: ₹2,70,100
  • अहमदाबाद: ₹2,70,100
  • मेरठ: ₹2,70,100
  • लुधियाना: ₹2,70,100

Gold Silver Rate Rise Reason: सोना-चांदी क्यों बढ़ रही है?

सोने और चांदी में तेजी के पीछे कई बड़ी वजहें बताई जा रही हैं दुनिया में भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध जैसी स्थिति, केंद्रीय बैंकों की तेज खरीदारी, अमेरिका में फेड द्वारा ब्याज दर कटौती की उम्मीद, अमेरिकी टैरिफ को लेकर चिंता, गोल्ड-सिल्वर ETF में मजबूत निवेश।

जानकारी के अनुसार, घरेलू बाजार में इस साल अब तक सोने में करीब 76% की बढ़त देखी गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2025 में भी सोने की कीमतों में लगभग 70% उछाल माना जा रहा है। चांदी की बात करें तो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में करीब 140% तक की तेजी देखने को मिली है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story