Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Rate Today 11 April 2025: आसमान छू रहा है सोने के दाम! ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी ने मचाया ग्लोबल मार्केट में भूचाल, अभी जानें आज के ताजा रेट्स!

Gold Silver Rate Today 11 April 2025: शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। देश में 24 कैरेट सोने का भाव 93,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जो 1,00,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर से सिर्फ 6,500 रुपये दूर है।

Gold Silver Rate Today 11 April 2025: आसमान छू रहा है सोने के दाम! ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी ने मचाया ग्लोबल मार्केट में भूचाल, अभी जानें आज के ताजा रेट्स!
X
By Ragib Asim

Gold Silver Rate Today 11 April 2025: शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। देश में 24 कैरेट सोने का भाव 93,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जो 1,00,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर से सिर्फ 6,500 रुपये दूर है। वहीं, चांदी ने भी 4,000 रुपये की छलांग लगाई और 97,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। बीते हफ्ते सोने में आई गिरावट के बाद यह तेजी निवेशकों और खरीदारों के लिए बड़ी खबर है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कोलकाता सहित प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के ताजा रेट्स।

दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में सोने के दाम

  • दिल्ली: 22 कैरेट सोना 85,760 रुपये/10 ग्राम, 24 कैरेट सोना 93,540 रुपये/10 ग्राम
  • मुंबई: 22 कैरेट सोना 85,610 रुपये/10 ग्राम, 24 कैरेट सोना 93,390 रुपये/10 ग्राम
  • चेन्नई: 22 कैरेट सोना 85,610 रुपये/10 ग्राम, 24 कैरेट सोना 93,390 रुपये/10 ग्राम
  • कोलकाता: 22 कैरेट सोना 85,610 रुपये/10 ग्राम, 24 कैरेट सोना 93,390 रुपये/10 ग्राम
  • जयपुर: 22 कैरेट सोना 85,760 रुपये/10 ग्राम, 24 कैरेट सोना 93,540 रुपये/10 ग्राम
  • नोएडा: 22 कैरेट सोना 85,760 रुपये/10 ग्राम, 24 कैरेट सोना 93,540 रुपये/10 ग्राम
  • गाजियाबाद: 22 कैरेट सोना 85,760 रुपये/10 ग्राम, 24 कैरेट सोना 93,540 रुपये/10 ग्राम
  • लखनऊ: 22 कैरेट सोना 85,760 रुपये/10 ग्राम, 24 कैरेट सोना 93,540 रुपये/10 ग्राम
  • बेंगलुरु: 22 कैरेट सोना 85,610 रुपये/10 ग्राम, 24 कैरेट सोना 93,390 रुपये/10 ग्राम
  • पटना: 22 कैरेट सोना 85,610 रुपये/10 ग्राम, 24 कैरेट सोना 93,390 रुपये/10 ग्राम

चांदी की कीमत

चांदी का भाव आज 97,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा, जो कल के मुकाबले 4,000 रुपये की बढ़ोतरी दर्शाता है। यह उछाल चांदी के निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत है, क्योंकि वैश्विक और घरेलू मांग में तेजी देखी जा रही है।

सोने-चांदी में तेजी के कारण

  1. वैश्विक अनिश्चितता: अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता व्यापार युद्ध और नई टैरिफ नीतियां वैश्विक बाजार में अनिश्चितता पैदा कर रही हैं। इससे निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने और चांदी की ओर रुख कर रहे हैं।
  2. अंतरराष्ट्रीय बाजार: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3,163 डॉलर प्रति औंस से घटकर 3,100 डॉलर के आसपास है, लेकिन हालिया तेजी ने भारतीय बाजार को प्रभावित किया है। चांदी की मांग में भी इजाफा हुआ है।
  3. रुपये की कमजोरी: रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव और आयात शुल्क ने सोने-चांदी की कीमतों को बढ़ाने में योगदान दिया है।
  4. मांग में वृद्धि: भारत में शादी और त्योहारों का सीजन नजदीक है, जिससे सोने और चांदी की मांग बढ़ रही है। यह भी कीमतों में उछाल का एक बड़ा कारण है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story