Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Rate Today, 02 June2023: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Silver Rate Today, 02 June2023: भारतीय सर्राफा बाजारों में इन दिनों सोना-चांदी के रेट में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिससे हर किसी के चेहरे पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Gold Silver Rate Today, 02 June2023: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट
X
By Ragib Asim

Gold Silver Rate Today, 02 June2023: भारतीय सर्राफा बाजारों में इन दिनों सोना-चांदी के रेट में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिससे हर किसी के चेहरे पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अगर आप सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फिर बिल्कुल भी देरी नहीं करें। सोना अपने हाई लेवल रेट से करीब 1,500 रुपये सस्ते में बिक रहा है, जो खरीदारी का आपके लिए सुनहरा मौका है।

आपने सोना खरीदारी का अवसर हाथ से निकाला तो फिर पछताना पड़ेगा। सर्राफा बाजार के जानकारों के अनुसार, आपने जल्द सोना नहीं खरीदारी तो फिर आने वाले दिनों में महंगाई का सामना करना पड़ सकता है। बाजार में कैरेट/22 कैरेट (10 ग्राम) के लिए सोने के रेट में कमी दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह सोने के रेट में 150 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। देश में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का रेट 60,160 रुपये रहा, जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) की कीमत 55,100 रुपये दर्ज की गई।

जानिए सोने का ताजा रेट

सोना खरीदने से पहले आप कुछ महानगरों में सोने की ताजा कीमत जरूर जान लें। देश की राजधानी दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाला सोना 60,930 रुपये, जबकि 22 कैरेट वाला गोल्ड 55,850 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया जा रहा है। देश की आर्थिक राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 60,760 रुपये, जबकि 22 कैरेट वाला गोल्ड 55,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 61,310 रुपये, जबकि 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 24 कैरेट 60,760 रुपये, जबकि 22 कैरेट वाला गोल्ड 55,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में में 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) का रेट 60,760 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 55,700 रुपय रही।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इसके बाद गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 60157 रुपये, 23 कैरेट 59916 रुपये, 22 कैरेट वाला 55104 रुपये, 18 कैरेट वाला 45118 रुपये और 14 कैरेट वाला 35192 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story