Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Rate Today, 01 June2023: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Silver Rate Today, 01 June2023: सोना ग्राहकों की इन दिनों मौज है, क्योंकि कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। कीमत कम होने से अब बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

Gold Silver Rate Today, 11th June2023: आज़ सोने के भाव में फिर से आई बड़ी गिरावट, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट
X
By Ragib Asim

Gold Silver Rate Today, 01 June2023: सोना ग्राहकों की इन दिनों मौज है, क्योंकि कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। कीमत कम होने से अब बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दूसरी ओर सर्राफा बाजार में भीड़ की वजह शादियों का सीजन भी माना जा रहा है, जो खरीदारी करने का सुनहरा मौका है। भारतीय सर्राफा बाजार में वीरवार सुबह सोने का प्राइस बढ़ गया।

अगर आपने अब जल्द सोना नहीं खरीदा तो फिर पछतावा करना होगा, क्योंकि आने वाले दिनों में इसके रेट काफी बढ़ सकते हैं। देशभर में 24 कैरेट/22 कैरेट (10 ग्राम) के लिए सोने की दरों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का प्राइस 60,930 रुपये जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) का दाम 55,850 रुपये दर्ज किया गया। खरीदारी करने से पहले आप ताजा रेट जान लें।

भारतीय सर्राफा बाजार में दिल्ली में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का ताजा प्राइस 61,080 रुपये दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) की कीमत 56,000 रुपये रहा। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का रेट 60,930 रुपये रहा, जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) की कीमत 55,850 रुपये दर्ज किया गया है।

वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) का रेट 60,930 रुपये दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 55,850 रुपये रहा। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आज 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का दाम 52,285 रुपये दर्ज किया गया। भारत 22 कैरेट (10 ग्राम) की कीमत 47,927 रुपये दर्ज किया गया।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आज सोने के दाम में 440 रुपये (प्रति 10 ग्राम) की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 60,930 रुपये दर्ज किया गया, 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 55,850 रुपये रहा।

मिस्ड कॉल से जानिए सोने का ताजा रेट

भारतीय सर्राफा बाजार में अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पहले घर बैठे ही रेट जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। देश के सर्राफा बाजार में खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल देने की जरूरत होगी। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story