Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today 5 August: आज सोना खरीदना पड़ सकता है महंगा! 5 अगस्त को इतने रुपये महंगा हुआ सोना, जानिए आज पूरे देश में गोल्ड के ताज़ा रेट

Gold Rate Today 5 August: 5 अगस्त 2025, मंगलवार की सुबह देशभर के बाजारों में जब सर्राफा कारोबार की शुरुआत हुई तो सोने की कीमतों ने निवेशकों को सबसे बड़ा झटका दे दिया है। कल के मुकाबले सोने की कीमत में 1000 रुपये तक का भारी उछाल देखा गया।

Gold Rate Today 5 August: आज सोना खरीदना पड़ सकता है महंगा! 5 अगस्त को इतने रुपये महंगा हुआ सोना, जानिए आज पूरे देश में गोल्ड के ताज़ा रेट
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today 5 August: 5 अगस्त 2025, मंगलवार की सुबह देशभर के बाजारों में जब सर्राफा कारोबार की शुरुआत हुई तो सोने की कीमतों ने निवेशकों को सबसे बड़ा झटका दे दिया है। कल के मुकाबले सोने की कीमत में 1000 रुपये तक का भारी उछाल देखा गया। आप को बता दें सोना हरे निशान में ट्रेड कर रहा है, वहीँ कई शहरों में यह ₹1,01,560 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका है।

सोने के भाव में तेजी?

दुनियाभर में आर्थिक अनिश्चितता और अमेरिका की कमजोर आर्थिक रिपोर्ट्स के चलते निवेशकों का झुकाव एक बार फिर सुरक्षित निवेश विकल्प यानी गोल्ड की तरफ बढ़ा है। इसके साथ ही भारतीय रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है, जिससे विदेश से आयात होने वाला सोना और महंगा हो गया। इतना ही नहीं, भारत में गोल्ड इम्पोर्ट ड्यूटी और टैक्स से जुड़ी आशंकाओं के कारण भी बाजार में हलचल देखि जा रही है। निवेशक मान रहे हैं कि कीमतें और ऊपर जा सकती हैं, इसलिए वे अभी की ऊंची दरों पर भी खरीदारी करने को तैयार हैं।

चांदी में स्थिरता

एक तरफ जहां सोने के दामों में तेजी देखी जा रही है, वहीं चांदी के बाजार में कोई खास हलचल नहीं हो रही है। 1 किलोग्राम चांदी की कीमत आज भी ₹1,12,900 प्रति किलो के आसपास बनी हुई है।

प्रमुख शहरों सोने के दाम – 5 अगस्त 2025

शहर 22 कैरेट गोल्ड (₹) 24 कैरेट गोल्ड (₹)

  • दिल्ली ₹93,110 ₹1,01,560
  • मुंबई ₹92,960 ₹1,01,410
  • चेन्नई ₹92,960 ₹1,01,410
  • कोलकाता ₹91,400 ₹1,01,410
  • जयपुर ₹93,110 ₹1,01,560
  • लखनऊ ₹93,110 ₹1,01,560
  • नोएडा ₹93,110 ₹1,01,560
  • गाजियाबाद ₹93,110 ₹1,01,560
  • बंगलुरु ₹92,960 ₹1,01,410
  • पटना ₹92,960 ₹1,01,410

क्या और महंगा हो सकता है सोना?

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा और अमेरिका के आगामी आर्थिक आंकड़े भी सोने की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं। यदि वैश्विक अस्थिरता बनी रही तो त्योहारी सीज़न में सोना ₹1,05,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर को भी छू सकता है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story