Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 28 November: सोना-चांदी हुआ महंगा, जानें आपके शहर में आज क्या है गोल्ड सिल्वर के नए रेट

Gold-Silver Price Today 28 November: 28 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। लगातार दूसरे दिन सोने का भाव सस्ता हुआ है। 22 कैरेट सोना 70,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है, जबकि 24 कैरेट सोना 77,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 28 November: 28 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। लगातार दूसरे दिन सोने का भाव सस्ता हुआ है। 22 कैरेट सोना 70,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है, जबकि 24 कैरेट सोना 77,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, जयपुर जैसे बड़े शहरों में सोने के भाव में 1,100 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी है और आने वाले दिनों में सोने के दाम में फिर तेजी आ सकती है।

चांदी के दाम में बड़ी गिरावट

चांदी की कीमत में भी गिरावट जारी है। आज एक किलोग्राम चांदी का भाव 89,500 रुपये हो गया है, जो कल के मुकाबले 2,000 रुपये कम है। कल यह 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी।

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट क्यों?

बीते दो दिनों में सोने के भाव में 1,300 रुपये तक की कमी आई है। इस गिरावट का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और निवेशकों का अन्य परिसंपत्तियों में निवेश बढ़ाना है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमतों में यह गिरावट स्थायी नहीं है।

27 नवंबर को प्रमुख शहरों में सोने के भाव (10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)

  • दिल्ली 70,950 77,390
  • नोएडा 70,950 77,390
  • गाजियाबाद 70,950 77,390
  • जयपुर 70,950 77,390
  • लखनऊ 70,950 77,390
  • मुंबई 70,800 77,240
  • कोलकाता 70,800 77,240
  • पटना 72,050 77,290
  • अहमदाबाद 70,850 77,290
  • बेंगलुरु 70,800 77,240

निवेशकों के लिए मौका

सोने और चांदी के दामों में आई गिरावट निवेशकों के लिए खरीदारी का बेहतरीन मौका है। विशेषज्ञों का कहना है कि 2025 तक सोना निवेश पर अच्छा रिटर्न दे सकता है। यदि आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सही हो सकता है।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story